देश दुनिया वॉच

सूखी नदी में जलजला, फंसे युवक युवती, चार जवानों ने रेस्क्यू कर बचाई जान

Share this

बिलासपुर। कोरिया जिले के पर्यटल स्थल अमृतधारा जल प्रपात में उस समय बड़ा हादसा टल गया जब दो युवक युवती सूखी नदी को पार कर रहे थे कि इसी बीच नदी में अचानक से बाढ़ आ गई। जल प्रपात के बीच नदी में दोनों फंस गए। पुलिस के चार जवानों ने तत्परता दिखाते हुए उफनती नदी में कूद गए। भारी मशक्कत के बाद दोनों को सुरक्षित बचा लिया।

बिजुरी मध्य प्रदेश के ग्राम डोला निवासी दिनेश सिंह व हेमा सिंह पिकनिक मनाने अमृतधारा जल प्रपात पहुंचे थे। तब मौसम सूखा था। चहलकदमी करते आराम से नदी को पार कर रहे थे। इसी बीच तेज बारिश होने लगी। नदी में अचानक से बाढ़ आ गई। दोनों बीच में फंस गए। दोनों को तैरना भी नहीं आता था। मदद के लिए दोनों चिल्लाने लगे। मौके पर मौजूद पर्यटकों में किसी ने पुलिस को सूचना दी। चौकी प्रभारी ओम प्रकाश दुबे ने चार जवानों की एक रेस्क्यू टीम बनाई और नदी की ओर रवाना कर दिया।

जवान आर मुमताज व तीन आरक्षकों तूसंत पाटले, संजय कोल व नंदलाल टोप्पो पानी पानी में उतरे। पानी की तेज धार के कारण युवक युवती के बीच पहुंचने में दिक्कतें आ रही थी। इसी बीच ओम प्रकाश दुबे, प्रधान आरक्षक रामरूप सिंह, रोशन इक्का व जवान संजय भगत ने नदी के किनारे से रस्सी फेंकी। रस्सी के सहारे चारों जवान युवक युवती के बीच पहुंचे व फिर उनकों सुरक्षित निकाल लिया गया। रेस्क्यू के दौरान नदी के किनारे खड़े पर्यटकों की सांसे थम सी गई थी। जवानों को लगातार वे उत्साहित कर रहे थे। जैसी ही जवानों ने उन्हें निकाला पर्यटकों ने तालियों से स्वागत किया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *