आफताब आलम/बलरामपुर : बलरामपुर जिले में प्रदेश की संवेदनहीन भूपेश सरकार द्वारा किसानों को दबाव पूर्वक वर्मी खाद की बिक्री रसायनिक खाद की कालाबाजारी के विरोध में भाजपा किसान मोर्चा बलरामपुर ने जिला अध्यक्ष भरत सेन सिंह एवं भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल कृष्ण मिश्र के संयुक्त नेतृत्व में विशाल धरना प्रदर्शन किया एवं एक दिवसीय धरने के माध्यम से प्रदेश सरकार की किसान विरोधी नीतियों का जमकर विरोध किया ।
किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष भरत सेन सिंह सिंह ने कहा कि यह सिर्फ आगाज है यह विरोध तब तक चलेगा जब तक किसान विरोधी प्रदेश सरकार आसानी खाद की उपलब्धता सुनिश्चित नहीं कर देती जिलाध्यक्ष ने बताया कि छत्तीसगढ़ कृषि प्रधान प्रदेश होने के बावजूद प्रदेश की कांग्रेस सरकार निरंतर ही किसान विरोधी निर्णय ले रही है। फिर चाहे वह गुणवत्ता हीन वर्मी खाद को जबरदस्ती किसानों को पकड़ा या केंद्र से आ रहे रासायनिक खाद को नीजी व्यवसायियों को पहुंचा खाद की कृत्रिम कमी उत्पन्न करना हो और कालाबाजारी करवा किसानों को लूट ना हो। यह सिर्फ एक दिवसीय धरना नहीं है भाजपा किसान मोर्चा ये विरोध तब तक जारी रहेगा जब तक कि किसान विरोधी प्रदेश कि कांग्रेस सरकार किसानों के साथ न्याय नहीं करती है।
धरना प्रदर्शन में भाजपा जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश सोनी महामंत्री द्वय दीपक मित्तल , आनंद जयसवाल , उपाध्यक्ष भानु दीक्षित , कोषाध्यक्ष दीनानाथ यादव , मंत्री विकास मंडल , बलरामपुर मंडल के अध्यक्ष निर्मल सिंह , अजीत सिंह , कुसमी मंडल के अध्यक्ष हरेंद्र पैकरा , पारस पाल , रामानुजगंज मंडल के अध्यक्ष सरवन यादव सहित जिले के विभिन्न मंडलों के मंडल अध्यक्ष किसान भाइयों सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे