प्रांतीय वॉच

भानुप्रतापपुर में यातायात सुधारने की कवायद तेज़ दुर्घटनाएं ना हो को लेकर उठाया कड़े कदम

Share this
  • गाड़ी के दस्तावेज , तीन सवारी , नाबालिक , हेलमेट , मास्क , शराब पीकर चलाने वालों की अब ख़ैर नहीं..शलभ सिन्हा
अक्कू रिजवी/कांकेर : कांकेर तथा चारामा में यातायात व्यवस्था सुधार के सफल प्रयासों के पश्चात अब जिला यातायात प्रभारी का ध्यान भानुप्रतापपुर की ओर है।  पुलिस अधीक्षक महोदय कांकेर  शलभ कुमार सिन्हा के आदेशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय कांकेर  जी एन बघेल सर के निर्देशानुसार आज  थाना भानुप्रतापपुर थाना प्रभारी एम बी पटेल एवं उप निरीक्षक तेजराम वर्मा तथा यातायात स्टॉफ भानुप्रतापपुर द्वारा छोटी बड़ी वाहनों के चालक मालिकों एवं नाबालिगों को यातायात नियमों का पालन करने, तीन सवारी मोटर साइकल मे नहीं चलने, कार चलाते सीट बेल्ट लगाने, नाबालिगों को पालकों द्वारा वाहन चलाने मनाही करने, शराब पीकर वाहन नहीं चलाने, हेलमेट धारण कर मोटर साइकल चलाने, स्पीड लिमिट में चलाने, ओवर टेक नहीं करने, रात्रि में वाहनों के हेड लाइट को अपर डिपर देने के बाद वाहन निकालने की समझाइश दी गई । निरंतर यातायात पुलिस कांकेर एवं थाना / चौकी प्रभारियों द्वारा जिले में यातायात व्यवस्था बनाये रखने एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। यातायात प्रभारी रोशन कौशिक साहब के अनुसार इन प्रयासों के अच्छे परिणाम भी देखने को मिल रहे हैं। यातायात पुलिस को आम जनता का सहयोग भी मिलता जा रहा है।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *