- जिला पंचायत सीईओ डॉ संजय कन्नौजे के आदेशों का हो रहा है उल्लंघन…!!
- दिनांक 29 / 06 / 2021 को जिला पंचायत सीईओ डॉ.संजय कन्नौजे ने फिर दिए आदेश…!!
- मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नरहरपुर नें सात दिवस के भीतर भी नहीं दे पाये श्रीगुहान में हुए भ्रष्टाचार की जांच रिपोर्ट..!!
- 18 जून और 28 जून को प्रमुख़ता से प्रकाशित किया था छत्तीसगढ़ वॉच ने श्री गुहान में पंचायत में हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ़..!!
अक्कू रिजवी/कांकेर : कांकेर 18 जून और 28 जून को प्रमुख़ता से प्रकाशित किया था छत्तीसगढ़ वॉच ने श्रीगुहान पंचायत में हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ़ विगत माह के बहुचर्चित श्री गुहान ग्राम पंचायत में हुये भ्रष्टाचार के संबंध में प्रशासन द्वारा जनपद पंचायत के सीईओ को 7 दिनों के अंदर जांच कर रिपोर्ट पेश करने को कहा गया था जो कि अब तक प्रस्तुत नहीं हुई है। जिसके कारण भ्रष्ट लोगों के हौसले बुलंद हैं। इस पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने जनपद पंचायत को पत्र लिखकर निर्देशित किया है कि जो शिकायत प्राप्त हुई है उसकी बिंदुवार जांच अब शीघ्र करें तथा जांच प्रतिवेदन भी शीघ्र प्रस्तुत करें । ज्ञातव्य है कि श्रीगुहान में जो भ्रष्टाचार हुए हैं ,उनकी विस्तृत रिपोर्ट इस लोकप्रिय अख़बार में सर्वप्रथम प्रकाशित हुई। तत्पश्चात अन्य समाचार पत्रों ने भी उधर ध्यान दिया है। ऐसी स्थिति में इतने दिनों तक जांच प्रतिवेदन का अप्राप्त रहना अनेक प्रकार के संदेशों को जन्म देता है। साथ ही सरकार की पारदर्शिता नीति पर भी सवाल खड़े करता है। अतः क्षेत्र की आम जनता का विचार है कि जांच रिपोर्ट शीघ्र सामने आए और प्रशासन भ्रष्टाचारियों को उचित दंड प्रदान करें ताकि भविष्य में अन्य कर्मचारी नौकरी तथा जेल के भय से इस प्रकार के भ्रष्टाचार करने से परहेज करें। उल्लेखनीय है कि श्री गुहान भ्रष्टाचार कांड से समस्त कांकेर जिला हिल गया है। जिले की अन्य कुछ ग्राम पंचायतों में भी इसी प्रकार के भ्रष्टाचार के प्रकरण मिलने की संभावना जताई जा रही है।

