- महंगाई के विरोध में कांग्रेस की साइकिल रैली
अक्कू रिजवी/कांकेर : केंद्र की मोदी सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार की जा रही वृद्धि के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा सायकल रैली निकाल कर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रगट किया गया। केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोलियम पदार्थों तथा अन्य आवश्यक वस्तुओं के दामों में लगातार वृद्धि किए जाने तथा बढ़ते दाम पर नियंत्रण करने संबंधी कोई स्पष्ट नीति नहीं बना पाने से केंद्र सरकार की विफलता को लेकर आज जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा ग्राम गोविंदपुर से ज्ञानी ढाबा चौक कांकेर तक 05 कि.मी. सायकल रैली तथा बैलगाड़ियों में बैठ कर बढ़ते पेट्रोल, डीजल के दाम पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान आयोजन के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने उपस्थित जन समुदाय एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पेट्रोल-डीजल के दामों में हो रही बेतहाशा वृद्धि के चलते लगातार बढ़ रही महंगाई से आम आदमी त्रस्त हैं, हाहाकार मचा हुआ हैं वहीं मोदी सरकार मस्त होकर गहरी नींद सो रही हैं, पेट्रोल-डीजल के दामों में प्रतिदिन हो रही बेतहाशा वृद्धि के कारण दैनिक जीवन की उपयोगी वस्तुओं की कीमत से जहाँ एक ओर महंगाई बढ़ रही हैं वही आम आदमी हताश हैं, परेशान हैं। वहीं दूसरी ओर केंद्र की बेशर्म मोदी सरकार बिना किसी फिक्र के मनमानी करते हुए पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार वृद्धि कर रही हैं। जिसके परिणामस्वरूप आम आदमी का जीना दूभर हो गया हैं। मोदी सरकार को आम जनता के हितों से कोई सरोकार नहीं है जिसके कारण से लगातार पेट्रोल, डीजल तथा अन्य आवश्यक वस्तुओं के मूल्यों में लगातार वृद्धि पर वे मौनी बाबा बने हुए है। आज निम्न, मध्यम, मजदूर, किसान, छोटे-मध्यम व्यवसायी, सहित सभी वर्ग खासा परेशान है,उनका जीना दुश्वार हो गई है । संसदीय सचिव छ.ग. शासन शिशुपाल शोरी ने मोदी सरकार के विफलता को बताते हुए कहा कि भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में जनता को धोखे में रखकर झूठे बड़े-बड़े वादे किए और सत्ता में आते ही चन्द उद्योगपतियो के लिए काम करने लगे यही कारण है कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतें न्यूनतम स्तर में होने के बाद भी देश मे सर्वाेच्च स्तर पर पेट्रोल-डीजल-गैस बिक रहे है, जबकि पड़ोसी देशों में उनकी कीमत भारत की तुलना मे अत्यन्त कम है, उन्होंने कहा कि बढ़ते महंगाई के विरोध में 14 जुलाई को प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित इस साईकिल रैली के माध्यम से केंद्र सरकार को संदेश देना हैं कि महंगाई की मार से जनता त्रस्त हो चुकी है और इस विषम परिस्थिति में कांग्रेस उनके साथ है और जब तक महंगाई को कम करने के सम्बंध में केंद्र सरकार कोई स्पष्ट नीति नही बना लेती तब तक कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता आम जनता के हितों की रक्षा करने के लिए उनके साथ खड़ा रहेगा । सायकल रैली के प्रभारी ज़िला पंचायत अध्यक्ष हेमंत ध्रुव, उपाध्यक्ष हेमनारायण गजबल्ला, पूर्व विधायक शंकर ध्रुवा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुभद्रा सलाम, किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जनकनंदन कश्यप, नरेश ठाकुर, हरनेक सिंह, सुनील गोस्वामी, मनोज जैन, याशीन करानी, पुरुषोत्तम पाटिल, नरेंद्र यादव, हिरवेन्द्र साहू, मुकेश ठक्कर, मकबूल खान, सियो पोटाई, आरतीरवि श्रीवास्तव, नीरा साहू, सुमति नेताम, आशीष दत्ता रॉय, ठाकुर राम कश्यप, दुर्गेश ठाकुर, रोमनाथ जैन, किशोर मरकाम, सोपसिंह आँचला, अमिता उइके, नवली मीना मण्डावी, गोमती सलाम, मिलाप मण्डावी, राजेश भास्कर, आकाश राव, इशहाक अहमद, सुनाराम तेता, तरेंद्र भण्डारी, आवेश मेमन, कृष्णा टेकाम, जितेंद्र वैध, किशन, आंनद चौरसिया, सतीश दीपक, अजय रेणु, अकरम भाई, वीरेंद्र तिवारी, चन्द्रकान्त ध्रुवा, राजेश ठाकुर, सोमेश सोनी, चमन साहू, महेंद्र नायक, लतीफ मेमन, योगेश राजपूत, मुकेश तिवारी, शिवांकित श्रीवास्तव, बृजवती मरकाम, यास्मीन, हेमलता जैन, लक्ष्मण गोस्वामी, शिवभान सिंह, बंटी शर्मा, राघवेंद्र राजपूत, तुकेश्वर साहू, लोमेन्द्र यादव, तबरेज खान, गफ्फार मेमन, डोमेन्द्र राजू ठाकुर, कमल तारम, प्रकाश द्विवेदी, महंत नरेटी, सहित जिला कांग्रेस के पदाधिकारी, ज़िला सभी ब्लाक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी कार्यकर्ता, निर्वाचित जन प्रतिनिधि, सदस्य, पार्षद गण, सेवादल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

