रायपुर वॉच

ननि ने रावणभाटा अन्तर राज्यीय बस टर्मिनल से लगभग 150 से अधिक सब्जी विक्रेताओं को हटाया, थोक व्यापारियों के 10 वाहनों के चालकों पर 15500 रूपये, मास्क नहीं पहनने वाले 12 लोगों पर 2750 रूपये किया जुर्माना 

Share this

रायपुर : आज रायपुर जिला कलेक्टर सौरभ कुमार के आदेशानुसार नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त प्रभात मलिक के निर्देश पर नगर निगम जोन क्रमांक 6 के अंतर्गत आने वाले शहीद राजीव पाण्डेय वार्ड नम्बर 62 के क्षेत्र में स्थित रावणभाटा में अन्तर राज्यीय बस टर्मिनल के परिसर में जोन कमिश्नर श्री विनोद पाण्डेय के नेतृत्व, कार्यपालन अभियन्ता श्री रघुमणि प्रधान, सहायक अभियन्ता श्री ओ. पी. वर्मा, उप अभियन्ता श्री संस्कार शर्मा की उपस्थिति में जिला पुलिस प्रशासन बल के स्थल पर सहयोग से सघन अभियान चलाकर लगभग 150 से अधिक सब्जी विक्रेताओं को हटाये जाने की कड़ी कार्यवाही जोन 6 नगर निवेश विभाग एवं निगम मुख्यालय नगर निवेश उड़नदस्ता की टीम द्वारा संयुक्त रूप से की गयी. अभियान में 10 थोक सब्जी विक्रेताओं के वाहन चालकों पर 15500 रूपये एवं मास्क नहीं लगाने वाले 12 लोगों पर 2750 रूपये का जुर्माना किया गया. अभियान के दौरान सार्वजनिक मुनादी के माध्यम से बस टर्मिनल परिसर में अवैध सब्जी बाजार लगाने वाले सभी सब्जी विक्रेताओं को कड़ी हिदायत दी गयी कि कल से बस टर्मिनल परिसर में सब्जी बाजार ना लगाएं, अन्यथा की स्थिति में नियमानुसार कड़ी कार्यवाही की जायेगी.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *