अक्कू रिजवी/कांकेर : कांकेर शहर में यातायात व्यवस्था टाइट करने के पश्चात अब पुलिस ने चारामा तहसील की ओर ध्यान दिया है। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कांकेर श्री शलभ कुमार सिन्हा के आदेशानुसार एवं श्री मान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री जी एन बघेल के निर्देश पर आज थाना प्रभारी चारामा श्री रविशंकर साहू के नेतृत्व में थाना स्टॉफ एवं हाईवे पेट्रोलवाहन 02 द्वारा NH 30 आने जाने वाले समस्त छोटे बड़े चालक मालिकों को सड़क दुर्घटना की रोकथाम हेतु समझाइश दी गई । उन्हें शराब के नशे मे वाहन नहीं चलाने, तीन सवारी मोटर साइकल मे सफ़र नहीं करने, सीट बेल्ट पहन कार चलाने, हेलमेट धारण कर मोटर साइकल चलाने,छोटे बच्चों से वाहन नहीं चलवाने एवं स्वयं तथा वाहन संबंधित समस्त प्रकार के दस्तावेज साथ रखने, स्पीड लिमिट मे चलाने, की समझाइश दी गई । यातायात पुलिस कांकेर एवं जिले के समस्त थाना चौकी द्वारा सड़क दुर्घटना के बचाव हेतु निरंतर आम जन को समझाइश एवं आवश्यकता पड़ने पर चालानी कार्यवाही जारी है..। चारामा की जनता को अब आशा हो गई है कि यातायात पुलिस की इस प्रकार की सक्रियता से चारामा का ट्रैफिक सुधरेगा तथा दुर्घटनाएं न्यूनतम हो जाएंगी।
चारामा में भी यातायात व्यवस्था सुधारने कड़े कदम, कहीं समझाइश, कहीं चालान : रोशन कौशिक

