प्रांतीय वॉच रायपुर वॉच

जेसीआई रायपुर वामा कैपिटल ने जीते 22 अवॉर्ड

Share this

रायपुर : जेसीआई रायपुर वामा कैपिटल को जोन के इवेंट मिडकॉन मे 22 अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। ये इवेंट झारसुगड़ा के बेलपहाड़ मे किया गया। इसमें 6 महीने की ओवरऑल एक्टिविटीज को देखते हुए उनके परफारमेंस के आधार पर अवार्ड दिया जाता है। वामा की पी आर ओ जेसी नीलीमा श्रीवास्तव ने बताया कि….ये बहुत गर्व की बात है वामा कैपिटल को मिडकान का बेस्ट पार्टिसिपेसन विनर अवार्ड भी मिला है। वामा कैपिटल से सोलो व ग्रुप डांस की फर्स्ट रनर अप जेसी शिखा सिन्हा रही, मिस मिडकॉन फर्स्ट रनर अप जेसी नियति रही, शक्ति क्वीन जेसी एकता खारा रही, आउट स्टेंडिंग जोन डायरेक्टर अवार्ड जेसी आंचल पंजवानी के नाम हुआ। वामा की प्रेसीडेंट जेसी आस्था गुप्ता, आई पी पी जेसी शीतल उपाध्याय सहित वामा की मेंबर्स उपस्थित रही।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *