नरसिंग मंडावी/नारायणपुर : आम आदमी पार्टी नारायणपुर के जिलाध्यक्ष नरेंद्र नाग ने आज नारायणपुर जिले के कलेक्टर को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत होने वाली नियुक्तियों की जाँच की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। आज प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए उन्होंने जानकारी दी कि भर्ती प्रक्रिया में फर्जीवाड़े का खुलासा 2019में ही क्षेत्र के RTI कार्यकर्ताओं ने कर दिया था जिसमें यह पाया गया था कि जिला प्रबंधक(प्रशिक्षण/मानवसंसाधन)द्वारा भर्ती प्रक्रिया में अनियमितता बरती गई और फर्ज़ी दस्तावेजों के आधार पर अपनी पत्नी और अन्य अधिकारी/कर्मचारी के परिजनों की नियुक्तियां कर दी गईं थीं।जिसकी वजह से क्षेत्र के योग्य उम्मीदवारों के हक पर डाका डाला गया था। उक्त संबंध में अन्य उम्मीदवारों और मीडिया जगत ने भी भर्ती प्रक्रिया की जाँच की मांग उठाई थी किँतु आज तक कोई जाँच नहीँ की गई। नरेंद्र नाग ने बताया कि आम आदमी पार्टी भर्ती प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच की मांग करती है अन्यथा इस मामले में रोजगार से वंचित योग्य उम्मीदवारों के हक की लड़ाई आम आदमी पार्टी लड़ने के लिए तैयार है आज इस अवसर पर मुख्य रूप से ओरछा ब्लाॅक अध्यक्ष राजेन्द्र सलाम उपाध्यक्ष मंगलू वडदा व अमरसिह कचलाम रामदेर करंगा अन्य साथी उपस्थित थे
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन परियोजना अंतर्गत भर्ती प्रक्रिया में फर्ज़ीवाड़े की जाँच हो: नरेंद्र नाग

