प्रांतीय वॉच

महापौर ने पार्षद के साथ सकरी गलियों में पैदल घूमकर लोगो के बीच पहुँचे

Share this
  • पार्षद ने फूलों की मालाओं व तिलक लगाकर किया अभिनंदन
  • वार्ड के सकरी गलियों के बस्तियों में पैदल भ्रमण करते हुए वहां के निवासियों से मुलाकात की, उनकी समस्याओं को जाना तथा समस्याओं के त्वरित निराकरण के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियों को दिए

तापस सन्याल/दुर्ग : नगर निगम महापौर धीरज बाकलीवाल ने आज वार्ड 27 और 28 पोलसाय पारा क्षेत्र व बांस पारा क्षेत्र की विभिन्न जगहो पर पैदल दौरा कर वार्ड के विभिन्न समस्यों से रूबरू हुए तथा सड़क,नाली साफ सफाई तालाब और प्रकाश आदि से सम्बंधित समस्यों के त्वरित निराकरण के सबन्ध में मौजूद अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।भ्रमण के मौके पर वार्ड पार्षद मनीष बघेल,पार्षद राकेश सेन, एल्डरमेन श्रीमती रत्ना नारमदेव निगम अधिकारी सहायक अभियंता जिंतेंद्र सैमया, उपअभियंता वीपी मिश्रा,उपअभियंता मोहित गुप्ता,स्वच्छता निरीक्षक जसवीर भुवाल,सहायक राजस्व निरीक्षक मनीष यादव,सफाई दरोगा राजू सिंह,
महापौर धीरज बाकलीवाल ने आज वार्डो में पाटनकर कालोनी के सकरी गलियों में से होते हुए पोसलाय पारा लक्ष्मी नारायण मंदिर,श्याम नगर,पोलसाय पारा तालाब के आस पास होकर वार्ड 28 बॉस पारा,पचरी पारा के गलियों के अलावा चार्ज के सामने गलियों के नालियों में कचरा जाम की स्थिति को देखते हुए साफ करवाने के निर्देश दिए।वार्डो के कुछ जगहों पर टूटी नाली और नालियों के जीर्ण – शीर्ण स्थिति का निरीक्षण करते हुए उन्होंने आवश्यक मरमस्त और सुधार कार्य कर नालियों को दुरुस्त करने  के लिए निर्देश दिए।
नालियों में पानी बहाव सुचारु रूप से हो तथा नालियों में जाम की स्थिति निर्मित न हो।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *