नरेश राखेचा/धमतरी : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी द्वारा पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों चौतरफा मूल्य वृद्धि के खिलाफ एक मजबूत विरोध दर्ज कराने के लिए 14 जुलाई, बुधवार को प्रातः 11:00 बजे जिला अध्यक्ष कांग्रेस कार्यालय रायपुर रोड बठेना चौक धमतरी से, मकई चौक, सदर बाजार होते हुए बिलाईमाता मंदिर तक साइकल यात्रा किया जाएगा। जिसमे जिलाध्यक्ष शरद लोहाना ने सभी सम्मानीय वरिष्ठजन कांग्रेसजन, विधायक, पूर्व विधायक, महापौर, सभापति, जिला, जनपद पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य, नगर पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष, प्रदेश, जिला, समस्त ब्लॉक संगठन पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, किसान कांग्रेस, विधि प्रकोष्ठ, व्यापार प्रकोष्ठ, मजदूर कांग्रेस, मछुआ कांग्रेस, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस, किसान कांग्रेस, आदिवासी कांग्रेस, अनुसूचित जाति कांग्रेस, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ पदाधिकारी, समस्त नगर पालिक निगम/नगर पंचायत पार्षद, एल्डरमेन, समस्त ग्राम पंचायत सरपंच, पंच एवं सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधि सहित समस्त कांग्रेसजनों की उपस्थिति की अपील की है।
पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों पर चौतरफा मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का साईकल यात्रा 14 जुलाई को
