प्रांतीय वॉच

पेट्रोल, डीज़ल, रसोई गैस की आसमान छूती कीमतों एवं बेतहाशा बढ़ती महंगाई के विरोध में भिलाई जिला कांग्रेस लगातार कर रही धरना प्रदर्शन

Share this

तापस सन्याल/भिलाई : लगातार भिलाई में केंद्र सरकार और महंगाई के खिलाफ पूरे छत्तीसगढ़ के साथ-साथ भिलाई जिला कांग्रेस भी लगातार धरना प्रदर्शन कर रही है कि महंगाई चरम सीमा पर पहुंच चुकी है पेट्रोल, डीज़ल, रसोई गैस की आसमान छूती कीमतों एवं बेतहाशा बढ़ती महंगाई के विरोध में, पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार, समस्त ब्लॉकों में पेट्रोल पंपों का घेराव किया गया एवं साथ मे आमजनता का हस्ताक्षर अभियान चलाया गया.. जिसके तहत भिलाई के रानी अवंतीबाई चौक, पावरहाउस चौक, सेक्टर-4 आदि स्थानों पर धरना प्रदर्शन किया गया.. इस प्रदर्शन में मुख्य रूप से भिलाई जिला अध्यक्ष श्रीमती तुलसी साहू प्रदेश महासचिव अरुण सिसोदिया राज्यमंत्री सुश्री नीता लोधी वरिष्ठ कांग्रेसी बृजमोहन सिंह प्रदेश सचिव इरफ़ान ख़ान जी, महेश जायसवाल कोषाध्यक्ष अतुल साहू मोहन लाल गुप्ता गिरिरावराजेश शर्मा मनीष जिज्ञासी राजीव यादव, राजू पाल जी, पप्पू ख़ान जी समेत समस्त ब्लॉक अध्यक्ष नंदू कश्यप जी,प्रमोद प्रभाकर जी,रामा विश्वकर्मा जी, एवं जिला,ब्लॉक वार्ड अध्यक्ष व पदाधिकारी के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं व आम नागरिक उपस्थित रहे.. इस अवसर पर आम जनता ने बढ़ चढ़ कर मोदी सरकार की इस विकराल मंहगाई के ख़िलाफ़ कांग्रेस पार्टी के आंदोलन का स्वःस्फूर्त समर्थन दिया..

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *