प्रांतीय वॉच

रोका छेका अभियान: 10 जोनो की टीम ने 78 मवेषियों को पकडकर गौठान भेजा 

Share this
  • 47 पषु पालको से संकल्प पत्र भरवाये गये

रायपुर : छत्तीसगढ शासन के नगरीय प्रषासन एवं विकास विभाग के आदेषानुसार नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा सभी 10 जोनो में महापौर श्री एजाज ढेबर एवं आयुक्त श्री प्रभात मलिक के निर्देष पर जोन कमिष्नरों के नेतृत्व में जोन स्तर पर काउकेचर वाहन एवं टीमों की सहायता से दिन भर सडको पर सघन अभियान चलाकर कुल 78 मवेषियों को पकडकर नगर निगम रायपुर क्षेत्र के विभिन्न गौठानों में भेजने की कार्यवाही की गई अभियान निरंतर जारी रहेगा। नगर निगम के नोडल अधिकारी रोका छेका अभियान ने बताया कि रोका छेका अभियान के तहत जोन 1 ने 11, जोन 2 ने 10, जोन 3 ने 5, जोन 4 ने 8, जोन 5 ने 11, जोन 6 ने 23, जोन 7 ने 4, जोन 8 ने 10, जोन 9 ने 4 एवं जोन 10 ने 12 कुल 10 जोनो ने कुल मिलाकर 78 मवेषियों को काउकेचर वाहन से पकडकर गौठान भेजा गया। नोडल अधिकारी रोका छेका अभियान ने आगे बताया कि रोका छेका अभियान के तहत 47 पषुपालको से संकल्प पत्र भरवाये गये। जोन 1 न 33, जोन 3 ने 4, जोन 5 ने 1, जोन 7 ने 4, जोन 8 ने 5 पषु पालको से रोका छेका अभियान के तहत संकल्प पत्र भरवाने की कार्यवाही जोन कमिष्नर एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारी की उपस्थिति में की । अभियान पषु पालको से संकल्प पत्र भरवाने राज्य शासन के रोका छेका अभियान के अंतर्गत नगर पालिक निगम रायपुर क्षेत्र के सभी 10 जोनो के समस्त 70 वार्डो में महापौर एवं आयुक्त के निर्देषानुसार जोन स्तर पर जोन कमिष्नर के नेतृत्व एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारी के माध्यम से निरंतर जारी रहेगा।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *