प्रांतीय वॉच

माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने वाली नैना सिंह का दुर्ग आगमन पर बीजेपी ने किया सम्मान

Share this

तापस सन्याल/दुर्ग : छत्तीसगढ़ के बस्तर की बेटी बहन नैना सिंह धाकड़ ने अद्भुत कारनामा करते हुए पिछले महीने विश्व के सबसे ऊंचे शिखर माउंट एवरेस्ट और विश्व की चौथी ऊंची चोटी माउंट ल्होत्से पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहरा कर देश व प्रदेश को गौरान्वित किया है। बहन नैना सिंह के आज दुर्ग आगमन पर जिला भाजपा दुर्ग के द्वारा आज BJP कार्यालय, दुर्ग में उनका अभिनंदन व सम्मान किया गया l साथ ही साथ *आज दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में महान शिक्षाविद, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक, देश की एकता एवं आखण्डता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाला एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक व भाजपा के पितामहों में से एक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की तैल चित्र पर द्वीप प्रज्वलित एवं मार्ल्यापण कर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती मनाया गया। *जिसमे प्रमुख रूप से जिला महामंत्री ललित चन्द्राकर, जिला उपाध्यक्ष कांति जैन, जिला उपाध्यक्ष सन्तोष सोनी, जिला व्यावसायिक प्रकोष्ठ विनायक नाथू, मण्डल अध्यक्ष दीपक चोपड़ा, आईटी सेल संयोजक राजा महोबिया, श्रीमती बानी सोनी , नीरज पांडेय, अजय चंद्राकर आदि भाजपा के कार्यकर्ता गण उपस्थित थे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी श्री के एस चौहान ने मीडिया को दी l

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *