रायपुर: प्रदेश के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा बस्तर संभाग के जिलों में 10 दिवसीय प्रवास के बाद आज नियमित विमान सेवा से रायपुर लौट आए हैं। उद्योग मंत्री लखमा ने रायपुर आने के बाद एक निजी अस्पताल में कोरोना टेस्ट कराया, जो निगेटिव रहा है। मंत्री लखमा पूर्णतः स्वस्थ हैं। बता दें कि आज कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मंत्री कवसी लखमा की तबीयत बिगड़ने की खबरें वायरल होने लगी थी। वायरल खबरों में यह भी दावा किया गया था कि कवासी लखमा को एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया गया है।
अफवाहों पर ध्यान न दें…पूरी तरह स्वस्थ हैं मंत्री कवासी लखमा, तबीयत बिगड़ने की खबर फर्जी

