रायपुर वॉच

प्राकृतिक आपदा पीड़ितों को आर्थिक अनुदान सहायता देने 96.40 करोड़ रूपए आबंटित

Share this

रायपुर : राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलो में प्राकृतिक आपदा पीड़ितो को आर्थिक अनुदान सहायता उपलब्ध कराने के लिए चालू वित्तीय वर्ष में 96 करोड़ 40 लाख रूपए की राशि जिला कलेक्टरों को आबंटित की गई है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा रायपुर, महासमुंद, धमतरी, कबीरधाम, दंतेवाड़ा, बिलासपुर, कोरबा, बीजापुर, गरियाबंद, बालोद, बेमेतरा और कोण्डागांव जिले के लिए प्राकृतिक आपदा पीड़ितो को अनुदान सहायता हेतु 3.25 करोड़-3.25 करोड़ रूपए की राशि का आबंटन किया गया है। इसी तरह से राजनांदगांव, जांजगीर-चांपा, जशपुर और रायगढ़ के लिए 3.75 करोड़ रूपए-3.75 करोड़ रूपए की राशि आबंटित की गई है। इसी तरह से दुर्ग के लिए 3 करोड़ 20 लाख रूपए, बस्तर के लिए 3 करोड़ 85 लाख रूपए, कांकेर के लिए 3 करोड़ 80 लाख रूपए, सरगुजा के लिए 4 करोड़ 50 लाख रूपए, कोरिया 3 करोड़ 30 लाख रूपए, नारायणपुर 3 करोड़ पांच लाख रूपए, बलौदाबाजार 3 करोड़ 50 लाख रूपए की राशि आबंटित की गई है। इसी तरह से मुंगेली के लिए 3 करोड़ 15 लाख, सुकमा 3 करोड़ 15 लाख रूपए, बलरामपुर 3 करोड़ 85 लाख रूपए, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के लिए 3 करोड़ 20 लाख और सूरजपुर 3 करोड़ 85 लाख रूपए, मुंगेली 3 करोड़ 15 लाख और कोण्डागांव के लिए 3 करोड़ 25 लाख रूपए आबंटित किये गए है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *