प्रांतीय वॉच

प्रदेश सरकार के जनकल्याणकारी योजना का लाभ आम जनता को मिले इसके लिए प्रदेश के मुखिया दृढ़संकल्पित: शोरी

Share this
  • कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के दो वर्ष के सफल कार्यकाल पर विविध आयोजन

अक्कू रिजवी/कांकेर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के सफल 02 वर्ष कार्यकाल 29 जून को पूर्ण होने पर जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा जिला चिकित्सालय परिसर में सफाई अभियान चलाया गया उसके पश्चात प्रातः 09 बजे चैपाटी मैदान में वृक्षा रोपण तथा प्रस्तावित राजीव भवन स्थल पर कांग्रेसजन श्रमदान कर स्थल की साफ सफाई किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुभद्रा सलाम, संसदीय सचिव छ.ग. शासन एवं विधायक कांकेर शिशुपाल शोरी, जिला पंचायत अध्यक्ष हेमंत धु्रव, बिरेश ठाकुर, नपाप अध्यक्ष सरोज ठाकुुर, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश ठाकुर, पूर्व नपाप अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ठाकुर, याशीन कराणी, तरेन्द्र भण्डारी, नीरा साहू, रोशन आरा, सुनील गोस्वामी, मनोज जैन, मुकेश तिवारी, शिवभान सिंह, पुरूषोत्तम पाटिल, उदय शर्मा, अजय रेणु, दीपक शोरी, जितेन्द्र वैद्य, लक्ष्मणपुरी गोस्वामी, राजेश ठाकुर, सोमेश सोनी, खलील गोरी, तबरेज खान, हेमंत बघेल सहित अन्य कांग्रेसजन शामिल हुए। विधायक निवास कांकेर में आयोजित वरिष्ठ कांग्रेसजन सम्मान में पूर्व मंत्री शिव नेताम, पूर्व विधायक श्यामा धु्रवा, आशीष दत्ता राय, विष्णु चैरसिया, श्रीमती सियो पोटाई, डाॅ. लख्मीचन्द्र लालवानी, तुलसीराम साहू, रमा तारक, स्वर्णलता सिंग, गीता धु्रव, रोशन आरा तथा कमला गुप्ता का श्रीफल साल भेट कर सम्मान किया गया। इस दौरान पूर्व मंत्री शिव नेताम ने कांग्रेस की इतिहास की जानकारी देते हुए आजादी के योगदान में कांग्रेसजनों की भूमिका को याद किया तथा संसदीय सचिव छ.ग. शासन शिशुपाल शोरी ने प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के 02 वर्ष के कार्यकाल को उपलब्धि भरा बताते हुए कहा कि आज कांग्रेस के पूरी टीम प्रदेश में एकजुटता के साथ काम कर रही है जिसका भविष्य में सुखद परिणाम प्राप्त होंगे उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि छ.ग. की भूपेश सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने में कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता सहभागी बने क्योंकि प्रदेश सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से छत्तीसगढ़ की जनता को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिले उसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा संगठन के मुखिया मोहन मरकाम दृढ़संकल्पित है। कार्यक्रम में उपस्थित नगर पालिका अध्यक्ष सरोज ठाकुर के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेसजनों ने केक काटकर खुशिया मनायी एवं उन्हें जन्म दिन की शुभकामनाएं दी । इस दौरान मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभद्रा सलाम, पूर्व विधायक शंकर धु्रवा, नपाप अध्यक्ष सरोज ठाकुर, नीरा साहू, जितेन्द्र सिंह ठाकुर, सुनील गोस्वामी, मनोज जैन, याशीन कराणी, सुमति नेताम, गोमती सलाम, गीता भास्कर, पुरूषोत्तम पाटिल, अजय रेणु, शिवभान, किशन यादव, लक्ष्मणपुरी, सोमेश सोनी, जितेन्द्र वैद्य, विजय यादव, डोमेन्द्र सिंह ठाकुर, सत्यार्थ करायत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ता शामिल थे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *