प्रांतीय वॉच

भारतीय जनता युवा मोर्चा कसडोल मण्डल के तत्वाधान में वैक्सीनेशन हेल्प डेस्क कार्यक्रम का आयोजन

Share this

पुरुषोत्तम कैवर्त/कसडोल : भाजयुमो छ. ग. के शीर्ष नेतृत्व एवं जिला बलौदाबाजार भाजयुमो जिला अध्यक्ष श्री सुनील यदु के निर्देशानुसार कसडोल मण्डल के टिकाकरण केंद्र में भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष श्री नागेश्वर साहू के नेतृत्व में *वैक्सीनेशन हेल्प डेस्क कार्यक्रम* दिनांक 21 जून से 25 जून तक लगाया गया। जिसमे वैक्सीनेशन के लिए लोगों को प्रोत्साहित एवं वैक्सीनेशन के लाभ लोगों को बताया गया, साथ ही हमारे देश के *यशश्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी* जी जिन्होंने 21 जून योग दिवस के अवसर पर मुफ्त वैक्सीनेशन की घोषणा किया, जो एक सराहनीय कार्य है जिसका पुरे देश की जनता ने स्वागत किया। उक्त वैक्सीनेशन हेल्प डेस्क कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री नागेश्वर साहू भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष, कमल श्रीवास (बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जिला कार्यकारिणी सदस्य), ललित श्रीवास भाजयुमो मण्डल उपाध्यक्ष, कमल साहू भाजयुमो कोषाध्यक्ष, सुन्दर साहू भाजयुमो सोसल मिडिया प्रभारी, भजन यादव, कृष्णा साहू, राजा दास, बसंत यादव युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *