प्रांतीय वॉच

सबकी प्रेरणादायी 78 वर्ष की श्रीमती बोधनबाई चंद्रवंशी का किया गया सम्मान, कल मुख्यमंत्री ने कोविड का टिका लगाते हुए मुस्कान का फोटो शेयर किया था

Share this
तिलकराम मंडावी/डोंगरगढ: रविवार को डोंगरगढ ग्राम मोतीपुर में कलेक्टर महोदय श्री तारण प्रकाश सिन्हा  के दिशा निर्देश में टीकाकरण महोत्सव मनाया जा रहा है जिसके  तारतम्य  श्रीमती प्रभा रमेश साहू जिला पंचायत सदस्य, श्रीमती पुष्प लता वैष्णव जनपद सदस्य  द्वारा सबकी प्रेरणादायी 78 वर्ष की श्रीमती बोधनबाई चंद्रवंशी जी का  शॉल श्रीफल एवं फ़ोटो फ्रेम देकर सम्मान किया गया । ज्ञात हो श्रीमती बोधनबाई चंद्रवंशी जी की कोविड का टिका लगाते हुए मुस्कान की फ़ोटो माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा सबके लिए प्रेरणादायक होने के कारण सोशल मीडिया में शेयर की गई । साथ ही कार्यक्रम में स्वास्थ्य टीम के सदस्यों श्रीमती अनिता साहू (फ़ोटो में जिन्होंने टिका लगाया) ,श्रीमती नैनी बोडले (जिन्होंने फ़ोटो खिंचा),श्री बलबीर सिंह राजपूत (जिन्होंने शेयर किया),श्री प्रताप सिंह महानदी,मितानिनों, शिक्षकों ,ग्राम पंचायत सचिव ,रोजगार सहायक ,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका  का भी सम्मान भी प्रशस्ति पत्र एवं फ़ोटो फ्रेम देकर किया गया ।  कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अविनाश भोई ,मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद श्री लक्ष्मण कचलाम ,श्री राजकुमार साहू ग्राम प्रधान ,शिक्षक श्री कृष्णा साहू ,शिक्षिका श्रीमती  शैल कांडे  एवं श्रीमती बोधिन बाई चंद्रवंशी के पुत्र वेनेंद्र सिंह चंद्रवंशी  ,ग्राम पटेल ,ग्रामीण उपस्थित थे।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *