आफताब आलम/बलरामपुर : बलरामपुर जिले के नगर कुसमी में तीसरे दिन भी शिव चौक में कोरोना टीकारण अभियान में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुसमी आर.एस. लाल एवं तहसीलदार शबाब खान तथा हरिकेष भारती ,अभिषेक पांडे व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमी के अरुण तिवारी मिली लकड़ा व कर्मचारी पुलिस के टीम व एम डी शमीम सेक्रेटरी मस्जिद/मदरसा अमिरिया अंजुमन कमेटी कुसमी के उपस्थिति में जामा मस्जिद कुसमी के मोतवल्ली मो० इम्तियाज एवं पूर्व मोतवल्ली मो० अली, मो०नसीम,मो०अकबर, मो०रहमतुल्लाह,मो० फिरोज मोबाइल,जुनैद सहित आम नागरिकों ने इस अभियान में कोविड 19 टिका लगवाए। वही सेक्रेटरी एम डी शमीम ने यह भी कहा कि कोरोना को हराने एवं अपनी बचाव के लिए हमारे समाज के लोग आगे बढ़कर इस अभियान में जागरूकता के साथ अपना जिम्मेदारी निभा रहे हैं और टिका लगवाने के साथ ही दूसरों को भी कोरोना का टिका लगवाने के लिए टीकाकरण अभियान में लाकर टिकाकरण करा रहे हैंऔर दूसरों को समझाइस देकर भ्रम को दूर कराते हुए टिका लगवा रहे है हम सभी लोग आगे आकर शासन,प्रशासन और देश हित मे सहयोग करते हुए सरकार द्वारा 21 जून से निःशुल्क टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में भी हम सभी लोग एक दूसरे को प्रेरित कर टिका लगाने में अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे
कुसमी में मुस्लिम समाज के लोगो ने बढ़ चढ़कर लगवा रहे है कोरोना का टीका

