प्रांतीय वॉच

यातायात प्रभारी रोशन कौशिक ने संवेदनशीलता एवं मानवता का परिचय दिया

Share this
  • बुजुर्ग मानकू राम बघेल को विशेष़ सहायता कर उसको उसके ग्रह ग्राम भेजा गया
अक्कू रिजवी/कांकेर : कल दिनांक 23/06/2021 को एक बुजुर्ग मानकू बघेल निवासी भानपुरी जिला कोंडागांव जिसकी बेटी जिला बस्तर जगदलपुर के हॉस्पिटल मे बीमार होने से भर्ती है,  उक्त बुजुर्ग मानकू बघेल ने  श्री आकाश मरकाम उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कांकेर के ऑफिस पहुंच अपनी समस्या रखी , जिसपर से साहब द्वारा उनकी सहायता की गयी , यातायात प्रभारी निरीक्षक रोशन कौशिक द्वारा वरिष्ठ अधिकारियो को बुजुर्ग के संबंध मे अवगत करा आरक्षक ताम्रध्वज सिंग्रामे को हिदायत देकर उक्त बुजुर्ग मानकू बघेल को भोजन कराया गया तथा कुछ आर्थिक सहायता  कर एवं किसी प्रकार से समस्या आने पर फ़ोन नम्बर मे बात करने समझाकर मोबाइल नम्बर देकर बुजुर्ग की बेटी को जल्दी ठीक होने की शुभ कामनायें देकर यातायात पुलिस के माध्यम से उक्त बुजुर्ग को यात्री बस में बैठाकर उनके गृह ग्राम की ओर भेजा गया.. कांकेर पुलिस के मानवता से परिपूर्ण सामाजिक कार्य करने पर शहर की जनता में खुशी है तथा पुलिस के विषय में आम जनता विचार अब बदलते जा रहे हैं।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *