प्रांतीय वॉच

छुरा विकासखंड के कमार जनजातियो से मिली : जिला पंचायत सदस्य

Share this
यामिनि चंद्राकर/छुरा :  विकासखंड के लोहझर ग्रामपंचायत के आश्रित कमारपारा में कमार जनजाति के लोगों की समस्या से रूबरू होने जिला पंचायत सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी श्रीमती लक्ष्मी साहू पहुचीं।उन्होंने पँचायत टीम के साथ पूरे गांव का भ्रमण कर लोगों का हाल चाल जाना । कइयों का घर टूटे फूटे और जजर्र हो गए हैं, बच्चे पढ़ लिख कर बेरोजगार हैं ,जबकि राज्य सरकार अत्यंत पिछड़ी जनजाति कमरों के विकास के लिए कई योजनाएं संचालित करती हैं।जिनका लाभ छुरा विकासखंड अत्यंत पिछड़ी जनजाति के लोगों को नही हो रहा है। श्रीमती साहू ने लोगों उनकी बातें और समस्याओं को शासन प्रशासन को अवगत करवाकर समस्याओं का शीघ्र निराकरण कराने की बात कही। इस अवसर पर लोहझर कमार पारा  में जनपद सदस्य सुखबती टांडे, सरपंच मंजू ध्रुव ,इंटक ब्लाक अध्यक्ष  पुनितराम ठाकुर  किसान नेता गोल्डन  यादव ,उप सरपंच  एव  पंच लक्ष्मी पटेल ,पुर्व जनपद लक्ष्मी ठाकुर  उपस्थित थे।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *