प्रांतीय वॉच

मां नर्मदा स्वास्थ्य सेवा व लोक सेवा समिति के नौ कार्यकर्ता राज्य स्तरीय छग योग मैराथन में सहभागी, शासन द्वारा सम्मानित

Share this
संदीप दीक्षित/बचेली। रायपुर. छग योग आयोग, समाज कल्याण विभाग, छग शासन द्वारा आयोजित छग वर्चुअल योग मैराथन 2021 – सातवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2021 के अवसर पर आयोजित छग वर्चुअल योग मैराथन में सहभागिता के फलस्वरूप, कार्यक्रम के संचालक सह नोडल अधिकारी श्री पी.दयानंद (IAS), छग समाज कल्याण संचालनालय द्वारा – मां नर्मदा स्वास्थ्य सेवा व लोक सेवा समिति के श्री श्याम सुन्दर बगड़िया (संस्थापक – संचालक), फिरोज नवाब खान (बस्तर संभाग उप प्रभारी),श्रीमती इरशाद खान बेगम (जिला प्रभारी),श्रीमती अलका नीरज शुक्ला (जिला प्रभारी),श्रीमती दिकशीला बनसोडे ( बालोद जिला प्रभारी),श्रीमती माधुरी निर्मलकर (बिलासपुर जिला लोक सेवा प्रभारी), श्रीमती बबिता पाण्डेय (जिला प्रभारी),  सुश्री टिकेश्वरी साहू (धमतरी जिला प्रभारी) व शैलेन्द्र पाण्डेय (स्वयंसेवक); को ई – सर्टिफिकेट से विभूषित किया गया है।मां नर्मदा समिति के संरक्षक त्रय – श्री डा.शिवशरण श्रीवास्तव ‘अमल'(पूर्व वरिष्ठ बैंक प्रबंधक,छग), रमेश सिंह (पूर्व अनुविभागीय दंडाधिकारी), श्री डा.सुरेश चंद्र राय(सीएमएचओ); वरिष्ठ सलाहकार श्री राजेंद्र कुमार साहू (वरिष्ठ अभियंता) व श्री चंद्र कुमार राकेश (वरिष्ठ खान अधिकारी); समिति के अध्यक्ष श्री अनिल सिंह, महिला प्रमुख श्रीमती सुषमा जंदाणी(जैन), महासचिव श्री विनोद सिंह, कोषाध्यक्ष श्री अभिषेक गुप्ता, अंकेक्षक श्री सुशील सिंघल, छग प्रभारी श्री केशव बंसल, बस्तर संभाग प्रभारी श्री देवाशीष पाल, जन संपर्क प्रभारी श्री सुनील चौरसिया व श्री प्रकाश गुप्ता, अन्य अनेक पदाधिकारी, सदस्यगण, ईष्ट मित्रों ने इस उपलब्धि पर अपनी हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं, शुभेच्छा प्रेषित की है।.
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *