प्रांतीय वॉच

भाजपा द्वारा डाॅ श्यामाप्रसाद मुखर्जी के पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया

Share this

पुलस्त शर्मा/मैनपुर: भारतीय जनता पार्टी मंडल मैनपुर द्वारा आज 23 जून डाॅ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान हरदीभाठा बूथ क्रमांक 84 में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनसंघ के संस्थापक प्रखर राष्ट्रवादी महान शिक्षावादि चिंतक प्रेरणा स्त्रोेत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के पुण्यतिथि में उनके छायाचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते उनके आदर्शो को आत्मसात करने की प्रेरणा ली गई। वही कार्यकर्ताओ के द्वारा डाॅ श्यामाप्रसाद मुखर्जी के पुण्यतिथि के अवसर पर पौधे भी रोपे गये। कार्यक्रम को भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी एक प्रखर राष्ट्रवादी और जनसंघ के संस्थापक के रूप में हमारे देश में एक संविधान एक विधान और एक निशान का समर्थन आजीवन करते रहे उनके बताए हुए मार्ग पर हम सभी चलकर भाजपा संगठन को और अधिक मजबूत बनाएं इन्हीं महापुरुषों के त्याग तपस्या और बलिदान के फलस्वरूप ही आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और हमें गर्व है कि हम उस राजनीतिक दल के सदस्य हैं पार्टी की रीति नीति शुरू से ही अंतिम पंक्ति के विकास पर आधारित है जिसे हम सब को पूरा करना है। मंडल अध्यक्ष दुलार सिन्हा ने संबोधित करते हुए कहां की डॉ. मुखर्जी के विचार और लोगों के प्रति उनके सेवा की इच्छा शक्ति हमें प्रेरणा देती रहेगी राष्ट्रीय एकता के लिए उनके द्वारा किए गए प्रयासों को भुलाया नहीं जाएगा उनका त्याग समर्पण और उनके आदर्श युग युगांतर तक आने वाले पीढ़ियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे। इस दौरान कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष दुलार सिन्हा, मंडल महामंत्री दिलिप साहू, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष महेश कश्यप, कोषाध्यक्ष हेमंत कुमार साहू, बूथ अध्यक्ष हरीश कुमार यादव सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *