तिलकराम मंडावी/डोंगरगढ़ : आल इंडिया राजीव गांधी कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. लखबीर सिंह भाटिया ने डोंगरगढ़ की वरिश्ठ कांग्रेस नेत्री नलिनी मेश्राम को प्रदेष अध्यक्ष नियुक्त किया है। भाटिया द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि आपको विगत कई वर्षों से कांग्रेस पार्टी के सिद्धांतो एवं विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के फलस्वरूप आॅल इंडिया राजीव गांधी कांग्रेस कमेटी द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेष अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कमेटी द्वारा अपेक्षा की गई है कि पूर्व की भांति कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएंगे। नवनियुक्त प्रदेष अध्यक्ष मेश्राम ने कहा कि षोषित, पीड़ित, मानव समाज, युवा, किसान मजदूरों के लिए मेहनत और लगन के साथ काम करेंगे। नलिनी मेश्राम की नियुक्ति पर स्थानीय नेताओं सहित प्रदेष व देष के कई नेताओं ने बधाई देते हुए हर्श जताया। उन्होंने बताया कि जल्द ही प्रदेष कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।
आल इंडिया राजीव गांधी कांग्रेस कमेटी की प्रदेश अध्यक्ष बनी नलिनी

