रायपुर वॉच

वैक्सीनेशन को बढ़ावा देने के लिए मेयर ऐजार ढेबर का बड़ा ऐलान, ज्यादा टीकाकरण करने तीन वार्डों को मिलेगा इनाम

Share this

रायपुर: केंद्र की मोदी सरकार ने 21 जून से देशभर में मुफ्त वैक्सीनेशन करने का ऐलान किया था, लिजसके बाद से देशभर में वृहद स्तर पर टीकाकरण शुरू हो चुका है। इस अभियान को बढ़ावा देने के लिए रायपुर के महापौर एजाज ढेबर ने बड़ा फैसला लिया है। मेयर ढेबर ने ज्यादा वैक्सीनेशन करने वाले वार्डों को इनाम देने का ऐलान किया है। ज्यादा वैक्सीनेशन वाले वार्डों को 10, 8 और 5 लाख रुपए पुरुस्कार मिलेंगे।

बता दें कि प्रदेश में 21 जून को कोरोना से बचाव के टीके के कुल 91 हजार 172 डोज लगाए गए। राज्य के 77 हजार 484 नागरिकों ने टीके की पहली खुराक और 13 हजार 688 ने दूसरी खुराक ली। 21 जून को प्रदेश भर के 2563 साइट्स पर टीकाकरण सत्र का आयोजन किया गया। 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग में 78 हजार 661 और 45 वर्ष से अधिक के नागरिकों को 11 हजार 829 टीके लगाए गए। 18 से 44 आयु वर्ग में 72 हजार 458 युवाओं को पहला टीका और 6203 को दूसरा टीका लगाया गया। वहीं 45 वर्ग से अधिक के 4962 नागरिकों ने पहला टीका और 6867 ने दूसरा टीका लगवाया। रायगढ़ जिले में सर्वाधिक 14 हजार 597 और रायपुर में 14 हजार 209 लोगों ने टीके लगवाए।

कोविड वैक्सीनेशन के अंतर्गत 21 जून को राजनांदगांव जिले में 7921, धमतरी में 5968, महासमुंद में 5202, बिलासपुर में 4959, बालोद में 4746, जांजगीर-चांपा में 3790, दुर्ग में 3741, सरगुजा में 2915, बलौदाबाजार-भाटापारा में 2574, कोरबा में 2274, बस्तर में 1995, कांकेर में 1903, कबीरधाम में 1724, जशपुर में 1669, कोरिया में 1442, सूरजपुर में 1246 और बेमेतरा में 1216 टीके लगाए गए।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *