यामिनि चंद्राकर/छुरा : आई.एस.बी.एम.विश्वविद्यालय मे अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष शिविर का आयोजन २१ जुन २०२१ को विश्वविद्यालय में किया गया. शिविर मे आई.एस.बी.एम.विश्वविद्यालय के विभिन्न पदाधिकारी, प्राध्यापक तथा स्टाफ सम्मिलित हुए. इस दौरान आई.एस.बी.एम.विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ आनंद महलवार ने सभी को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए योग तथा प्राणायाम जरुरी है. सभी को योग तथा प्रणायाम का नियमित अभ्यास करना चाहिए. उन्होंने यह भी बताया कि नियमित योगाभ्यास करने वाले व्यक्ति पर कोविड का प्रभाव कम देखा गया है. आई.एस.बी.एम. विश्वविद्यालय के कुल सचिव डॉ बी.पी.भोल ने बताया कि योग गणित के जोड़ को व्यक्त करता है वर्तमान की भागदौड भरी जिंदगी मे तनाव से निजात पाने के लिये योग तथा प्राणायाम बहुत ही बेह्तर मार्ग है. हमे योग को अपने दैनिक जिवन का अंग बना लेना चाहिए. आई.एस.बी.एम.विश्वविद्यालय के डीन डॉ एन के स्वामी ने बताया की योग जीवन जीने की कला है.नियमित रुप से योग करने से तन तथा मन दोनो स्वस्थ रहते है. साथ ही व्यक्ति तनाव मुक्त रहता है. योग एवं कला विभाग की ओर से श्री अश्वनी साहू, योगाचार्य ने सुर्य नमस्कार, भुजंगासन, मकरासन, वज्रासन, अनुलोम-विलोम, कपाल भारती, भ्रामरी आदि आसनो का प्रदर्शन अवम प्रशिक्षण कराया गया. इस अवसर पर प्राध्यापको द्वारा कोविड प्रोटोकॉल का ध्यान रखते हुए विभिन्न योग के आसनो का प्रदर्शन किया गया l
आई एस बी एम विश्वविद्यालय मे अंतराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

