रायपुर : आज नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 4 के तहत आने वाले मौलाना अब्दुल रऊफ वार्ड नम्बर 46 का महापौर श्री एजाज ढेबर एवं निगम आयुक्त श्री प्रभात मलिक ने जोन 4 के जोन कमिश्नर श्री लोकेश चंद्रवंशी सहित जोन 4 के सम्बंधित निगम अधिकारियों की उपस्थिति में सघन निरीक्षण किया | महापौर श्री ढेबर एवं आयुक्त श्री मलिक ने बैजनाथपारा में नगर निगम द्वारा निर्माणाधीन सी. सी. रोड एवं पाइप लाइन बिछाने के कार्य की प्रगति प्रत्यक्ष देखी | महापौर एवं आयुक्त ने वार्ड के छोटापारा, हनुमान नगर, विद्या नगर, नेहरू नगर, अर्जुन नगर पुराने डीके एस मंत्रालय के पास के राजीव आवास योजना के आवासीय परिसर का प्रत्यक्ष अवलोकन किया एवं पेयजल एवं सफाई से सम्बंधित व्यवस्था की जानकारी लेकर इस सम्बन्ध में जोन के अधिकारियों को निर्देशित किया | महापौर श्री ढेबर ने वार्ड के नेहरू नगर में निर्मित नये शौचालय का फीता काटकर लोकार्पण किया | विद्या नगर में उद्यान के विकास कार्यों की प्रगति देखी | महापौर श्री ढेबर ने आयुक्त श्री मलिक के साथ नेहरू नगर में निर्मित किये गये नये सामुदायिक भवन का निरीक्षण किया एवं शीघ्र नये विकास कार्यों का वार्ड में लोकार्पण करने की तैयारी करने के निर्देश जोन 4 के सम्बंधित अधिकारियों को दिये | महापौर श्री ढेबर ने हनुमान नगर क्षेत्र में कराये गये विकास कार्यों का भी अवलोकन आयुक्त श्री मलिक के साथ किया एवं वार्ड में नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निदान के सम्बन्ध में अधिकारियों को निर्देश दिये और वार्ड के रहवासियों से कोविड का टीका शीघ्र टीकाकरण केन्द्र में जाकर स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु अनिवार्य रूप से लगवाने का अनुरोध किया|
महापौर-आयुक्त ने वार्ड 46 का किया सघन निरीक्षण, नेहरू नगर में नये शौचालय को लोकर्पित किया, सभी लोगों से कोविड का टीका शीघ्र लगवाने अनुरोध किया
