रायपुर। पेट्रोल डीजल और खाद्य वस्तुओं के दाम में महंगाई को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों ने आज एक बार फिर से केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद फुलोदेवी नेताम अपने कार्यकर्ताओं के साथ अपने घर के बाहर बैठकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारा लगाते हुए मंहगाई कम करने की मांग की। उन्होंने कहा कि देश में आज तक इतनी महंगाई कभी नहीं बढ़ी है। महंगाई के कारण हर वर्ग परेशान हैं। वहीं रायपुर के गांधी मैदान में राज्यसभा सांसद छाया वर्मा महिला कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठी। उन्होंने कहा केंद्र सरकार जब तक मंहगाई कम नहीं करेगी। तब तक महिला कांग्रेस का प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कोरोना काल में केंद्र सरकार जनता की परेशानी कम करने की बजाय समानों के दामों में बढ़ोतरी कर रही है। इसी तरह महिला कांग्रेस के सैकड़ों पदाधिकारी अपने अपने घरों में बैठकर केंद्र सरकार के खिलाफ धरना दिए।
महंगाई को लेकर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, सांसद फुलोदेवी, छाया वर्मा ने गांधी मैदान में दिया धरना, मोदी सरकार के खिलाफ लगाए नारे
