प्रकाश नाग/केशकाल : केशकाल थाना परिसर के सामने जनपद पंचायत द्वारा बनाये गए नवीन शॉपिंग काम्प्लेक्स का शुक्रवार को केशकाल विधायक संतराम नेताम के मुख्य आतिथ्य व जनपद अध्यक्ष महेंद्र नेताम की अध्यक्षता में फीता काट कर भव्य रूप से लोकार्पण किया। विधायक ने शॉपिंग काम्प्लेक्स के सभी कक्षों का निरीक्षण करने के पश्चात भवन की तारीफ भी किया। जनपद पंचायत द्वारा 18 लाख रुपए की लागत से बनाया गया यह शॉपिंग काम्प्लेक्स फिलहाल नीलामी हेतु प्रक्रियाधीन है। लोकार्पण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केशकाल विधायक व बस्तर विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष संतराम नेताम ने कहा कि जनपद पंचायत द्वारा नगर के मुख्य बाजार क्षेत्र में बनाये गए इस 8 कक्षीय शॉपिंग काम्प्लेक्स को व्यापारिक दृष्टिकोण से काफी फायदा होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जनपद पंचायत अध्यक्ष महेंद्र नेताम ने कहा कि केशकाल विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत सभी वर्गों के जो शिक्षित बेरोजगार युवा हैं उनके लिए स्व रोजगार उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से शासन के नियमो का पालन करते हुए प्राथमिकता देने की योजना बनाई गई है। इस कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि जनपद उपाध्यक्ष गिरधारी सिन्हा, नगर पंचायत अध्यक्ष रोशन जमीर खान, उपाध्यक्ष बिहारीलाल शोरी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश नेताम, समस्त जनपद सदस्यगण, जनपद पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी समेत अन्य कांग्रेसी पदाधिकारी, कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
जनपद पंचायत द्वारा नवनिर्मित शॉपिंग काम्प्लेक्स का विधायक सन्तराम नेताम ने किया लोकार्पण
