प्रांतीय वॉच

सेक्टर 2 तालाब का सौंदर्यीकरण कार्य और खुर्सीपार कॉलेज आडिटोरियम का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक

Share this

तापस सन्याल/भिलाई : भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव इन दिनों शहर में हो रहे विकासकार्यों का निरीक्षण करने पहुंच रहे हैं । इसी कड़ी में शनिवार को देवेंद्र यादव ने सेक्टर 2 वार्ड 49 और खुर्सीपार नवीन कालेज ग्राउंड में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया और सम्बंधित अधिकारियों को कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए निर्देश दिया है।

विधायक देवेंद्र यादव की पहल पर वार्ड क्रमांक 49, सेक्टर 2 तालाब का 145.00 लाख की लागत से सौंदर्यीकरण कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा वार्ड 35 ,खुर्सीपार नवीन कालेज ग्राउंड के पास स्थित आडिटोरियम भवन 35.00 लाख रूपये का संधारण कार्य जारी है। इसका निरीक्षण आज कर कार्यों की स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

इस निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों से भेंट कर चल रहे कार्ययोजनाओं को लेकर उनका भी फीडबैक मांगा और आस्वस्थ किया कि भिलाई शहर में हर कार्य आप सभी के मंशानुरूप और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ही किया जावेगा साथ ही वार्डवासियों के मूलभूत आवश्यकताओं को लेकर समस्याएं संज्ञान में लाई जिस पर विधायक ने त्वरित कार्यवाई करते हुए निगम अधिकारियों को दिशानिर्देश दिए है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *