प्रांतीय वॉच

शहर कांग्रेस अध्यक्ष दिलीप सिन्हा तथा ललिता सिन्हा ने दिया पद से इस्तीफा 

Share this
किरीट ठक्कर/गरियाबंद : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष दिलीप सिन्हा ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम को प्रेषित पत्र में दिलीप सिन्हा ने इस्तीफे का कारण निजी व पारिवारिक बताया है , साथ ही कांग्रेस पार्टी के प्रति अपनी आस्था भी व्यक्त की है। ठीक इसी तरह दिलीप सिन्हा की पत्नी  श्रीमती ललिता सिन्हा ने भी महिला शहर अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है , हालांकि श्रीमति सिन्हा ने भी छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमति फूलोदेवी नेताम को प्रेषित इस्तीफे का कारण निजी बताया है और पार्टी के प्रति अपनी समपर्ण भावना का इजहार किया है , किन्तु जानकारों के अनुसार राजिम विधान सभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं का जो इस्तीफे का दौर प्रारम्भ हुआ है उसके पीछे विधायक अमितेश शुक्ल से कार्यकर्ताओं की नाराजगी मानी जा रही है।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *