प्रांतीय वॉच

गोबर गौठान, खाद की कहानी, स्वसहायता समूह की जुबानी – संदीप शर्मा भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष |

Share this

(पांडुका / नवापारा / राजिम / रायपुर ब्यूरो महेंद्र सिंह ठाकुर ) | सरकार का अपना प्रयोग जनता के प्रति उनकी जवाब देही सरकार कोई भी आए उसकी जिम्मेदारी होती है जनता के हित में सतत कार्यकरना उसकी कौन सी योजना किस हिसाब से जनहित में सटीक होती है यह उसके ईमानदारी से क्रियान्वयन और फंड की उपलब्धता पर विशेष रूप से निर्भर रहता है अभी सबसे ज्यादा कांग्रेस सरकार की गौठान और गोबर खरीदी चर्चा में है यहां विपक्ष भारतीय जनता पार्टी कोई मौका बिना चुके लगातार हमलावर बनी हुई है छत्तीसगढ़ राज्य ही नहीं मध्यप्रदेश के समय से तबकी पार्टी जनसंघ और वर्तमान में भाजपा के प्रदेश के सशक्त स्तंभ संदीप शर्मा भाजपा किसान मोर्चा की बागडोर थामे अपने राजिम क्षेत्र सहित पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा सक्रिय हैं इन्होंने छत्तीसगढ़ वाच ब्यूरो प्रमुख महेंद्र सिंह ठाकुर से कहा जनहित के लिए वह सतत इसी तरह सक्रिय रहेंगे,।भूपेश सरकार द्वारा लगातार प्रचारित किया जा रहा है कि गोबर से खाद बनाने वाली समूह की महिलाएं मालामाल हो रहीं है। इसकी वास्तविकता का पता लगाने आज भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशप्रभारी संदीप शर्मा सहित स्थानीय पदाधिकारी पांडुका के गौठान पहुँचे जहाँ पांडुका, अतरमरा, कुटेना, गड़ाघाट की समूह की महिलाएं एकत्रित थी जिन्होंने अपनी आप बीती किसान नेताओं को बताई। किसान मोर्चा के प्रभारी संदीप शर्मा को पांडुका सीता स्वसहायता समूह की अध्यक्ष राधा वर्मा ने बताया कि समूह की हम 15 सदस्यों ने विगत 9 माह में 160 क्विंटल खाद बनाया है जिसे 10 रु किलो में लेने की बात कही गयी है। इसके लिए हमने गौठान से 480

क्विंटल गोबर लिया है, जिसका 96 हजार गौठान समिति को देना है, 30 हजार का केंचुआ का भी देना है। 1 लाख 26 हजार खर्च काटने के बाद हमारे पास 34 हजार बचेगा। जिसे हम 15 सदस्य बाटेंगे तो 3000 रु भी प्रति सदस्य नही मिलेगा। और यह भी 9 माह तक कार्य करने के बाद। ऊपर से स्थिति यह है कि आज तक एक क्विंटल भी खाद सरकार ने नही उठाया है। रोजी हिसाब करने से प्रति सदस्य प्रति दिन 10 रु भी नही पड़ता। इसी प्रकार अतरमरा स्वसहायता समूह की अध्यक्ष हेमलता साहू ने बताया कि 13 सदस्यी समूह द्वारा पिछले 9 माह में 110 क्विंटल खाद बनाये हैं जिसमे से 20 क्विंटल खाद सरकार ने उठाया है और हमारे खाता में 7000 रु दिए हैं। उन्होंने कहा कि किस भाव से पैसा दिया जा रहा है वह भी पता नही चल रहा है। अभी तक हमने 20 हजार का केंचुआ भी खरीदा है। 330 क्विंटल गोबर का पैसा भी समिति को देना है। पिछले 10 माह से इस काम मे लगे हैं 20 हजार लगा चुके हैं 7 हजार मिला है कोई खाद उठा नही रहे हैं, खर्चा के लिए भी अब पैसा नही है। किसान नेता संदीप शर्मा को जानकारी देता हुए जय बजरंग स्वसहायता समूह कुटेना की अध्यक्ष गीता साहू ने बताया कि हम 11 सदस्यों ने पिछले 10 माह में 80 क्विंटल खाद बनाये हैं जिसमे एक क्विंटल भी उठाव नही हुआ है केंचुआ का पैसा भी अलग से हमने दिया है। रोजी रोटी की समस्या खड़ी हो गई है। गड़ाघाट सीता समूह की अध्यक्ष कामिन साहू ने जानकारी देता हुए बताया कि 35 क्विंटल खाद बनाया है 5000 रु का केंचुआ भी स्वयं खरीदा है इस काम मे हम 10 सदस्य पिछले 10 माह से लगे हैं हमें आज तक फूटी कौड़ी भी नही मिला, न कोई खाद उठा रहा है न पैसा मिल रहा है, घर खर्चे के लाले पड़े हैं। समूह की महिलाओं की बातों को सुनकर भाजपा किसान मोर्चा प्रभारी संदीप शर्मा ने उन्हें आस्वस्त किया कि उनकी बातों को जिला के आला अधिकारियों और सरकार तक पहुँचा कर न्याय दिलाया जाएगा।हल्ला बोल दल में भाजपा नेत्री मंडल उपाध्यक्ष स्निग्धा शर्मा, दुलारी साहू, मंडल महामंत्री किसन कंडरा राजिम मंडल महामंत्री चंदन साहू, नागेंद्र साहू टीकम साहू, वीरेंद्र साहू, मुकेश सिंह,अश्वनी साहू सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल थे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *