प्रांतीय वॉच

बड़े बकायादारों की होगी संपत्ति कुर्क, इस वर्ष टैक्स वसूली 6 करोड़ से बढ़ाकर 12 करोड़ करना है: आयुक्त

Share this

तापस सन्याल/दुर्ग : निगम आयुक्त हरेश मंडावी द्वारा आज निगम की राजस्व वसूली को लेकर राजस्व विभाग, स्पैरो साॅफटेक कंपनी और भवन शाखा अधिकारियों की बैठक लेकर संपत्तिकर की समीक्षा की । उन्होंने कहा सभी राजस्व निरीक्षकों को टैक्स वसूली का लक्ष्य निर्धारित किये । उन्होंने हर हाल में डिमांड के तहत् 12 करोड़ राजस्व वसूली करने के कड़े निर्देश दिये । उन्होंने कहा राजस्व निरीक्षकों, स्पैरो कंपनी और भवन निरीक्षकों, तीनों मिलकर डिमांड की स्व-विवरणी और असिसमेंट का कार्य मिलकर करें । बैठक में सहा0 भवन अधिकारी गिरीश दीवान, भवन निरीक्षण विनोद मांझी, राजस्व अधिकारी आर0के0 बंजारे, स्पैरो कंपनी के मैनेजर राहुल अंकुर, अविनाश सिंह, तथा निगम के सभी राजस्व निरीक्षकगण उपस्थित थे ।

होटल, काम्पलेक्स, एवं समस्त व्यवसायिक परिसरों को सूचीबद्ध करें
आयुक्त श्री मंडावी ने वार्ड क्रं0 1 से 60 तक की वार्डवार संपत्तिकरों की डिमांड और उसकी वसूली की जानकारी ली । उन्होंने कहा शहर का निरंतर विस्तार हो रहा है जगह-जगह लोग मकान के साथ ही दुकान, काम्पलेक्स का निर्माण कर उसका व्यवसायिक उपयोग कर रहे  हैं । सभी राजस्व निरीक्षक अपने-अपने वार्ड के एैसे व्यवसायिक परिसरों को सूचीबद्ध करें । जिसके बाद उन व्यवसायिक परिसरों के संपत्तिकरों का नापजोख व असिसमेंट कर टैक्स की वसूली करें ।

संपत्तियों का नये सिरे से होगा असेसमेंट और बकायादारों की होगी संपत्ति कुर्कं
समीक्षा बैठक में आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित कर कहा कि गलत स्वविवरणी भरने वालों पर कार्यवाही करें। इसके साथ जहाॅ इस प्रकार की स्थिति मिले वहाॅ का नये सिरे से असेसमेंट अवश्य करें ।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *