प्रांतीय वॉच

भाजपा छोड़ कांग्रेस का थामा दामन, अनूप नाग ने दिलाई कांग्रेस की सदस्यता

Share this
  • भाजपा को लगा बड़ा झटका, विक्रम उसेंडी के करीबी नेताओ ने थामा कांग्रेस का हाथ, अनुप नाग के कार्यशैली से थे प्रभावित

अक्कू रिजवी/कांकेर : अंतागढ़ के कर्मठ विधायक अनुप नाग की कार्यशैली से प्रभावित होकर पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी के ग्रह ग्राम पंचायत बोदानार के उपसरपंच सहित कई भाजपा समर्थित वार्ड पंच एवं भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी में हुए शामिल । लंबे समय से भाजपा एवं पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी से नाराज चल रहे भाजपा के कद्दावर नेता एवं विक्रम उसेंडी के बेहद करीबी सुक्कुराम मरकाम अपने साथ भाजपा के 5 वार्डपंच एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया ! विक्रम उसेंडी एवं भाजपा के लिए इसे एक बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है।*

विधायक अनुप नाग ने दिलाई कांग्रेस की सदस्यता
विधायक अनुप नाग ने इस अवसर पर कहा, ‘कांग्रेस सरकार की नीति और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के नेतृत्व से प्रभावित होकर सुक्कुराम मरकाम कांग्रेस परिवार में शामिल हुए हैं। हम उनका स्वागत करते हैं।’ इसके बाद विधायक अनुप नाग ने उन्हें कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराई और पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस को उनके अनुभवों का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा, ‘सुक्कुराम मरकाम मेहनती नेता हैं जो जमीन से जुड़े हैं और अपने क्षेत्र में लोकप्रिय भी हैं। ऐसे मेहनती नेता की मैं उनके क्षेत्र की राजनीति में बड़ी भूमिका देखता हूं।’
शामिल होने के बाद विधायक अनुप नाग को धन्यवाद देते हुए मरकाम जी ने कहा कि उन्होंने बहुत विचार-मंथन के बाद यह फैसला लिया है। उन्होंने कहा, ‘आज से मेरे राजनीतिक जीवन का एक नया अध्याय शुरु हो रहा है।’ कांग्रेस में शामिल होने की वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने अनुभव किया कि प्रदेश में कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार और अंतागढ़ के लोकप्रिय कर्मठ विधायक अनुप नाग जी की कार्यशैली एवं इन 2 वर्षों में जनता के लिए किए गए जनहितैषी कार्यों को देखकर मैं और मेरे सभी मित्र बेहद प्रभावित है प्रदेश में असली मायने में कोई जनता के लिए काम करने वाला राजनीतिक दल है तो वह कांग्रेस ही है, जो विकास छत्तीसगढ़ और अंतागढ़ में भाजपा के 15 वर्षों के शासन में नही हुआ उसका दुगुना विकास सिर्फ कांग्रेस के 2 वर्षों के शासन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी एवं विधायक अनुप नाग जी के नेतृत्व में हो चुका है ।

विधायक अनुप नाग के कार्यों की जमकर बड़ाई

उन्होंने कहा, ‘बाकी दल और नेता तो सिर्फ चुनाव जीतने और अपने आलीशान बंगलों के अंदर सिमट कर रह गए हैं। आज अंतागढ़ के हित के लिए कोई दल और नेता सबसे उपयुक्त है और वह मजबूती के साथ खड़ा है तो वह कांग्रेस और विधायक अनुप नाग  हैं।’ मरकाम ने कहा कि विधायक नाग नि:स्वार्थ भाव से अंतागढ़ विधानसभा के हर वर्ग की सेवा कर रहे हैं और सभी चुनौतियों का डट कर मुकाबला कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘वह जिस नये छत्तीसगढ़ और अंतागढ़ का निर्माण कर रहे हैं उसमें मुझे भी छोटा सा योगदान आगे आने वाली पीढ़ियों के लिए करने को मिलेगा। यह विचार करके मैं आज इस निर्णय (कांग्रेस में शामिल होने के) पर पहुंचा हूं।’ नेताओं ने कहा कि भाजपा में रह कर हम जनता के हितों की रक्षा नहीं कर पा रहे थे इसलिए वहां बने रहने का कोई औचित्य नहीं था।शामिल होने वाले भाजपा नेताओं में मुख्य रूप से ग्राम पंचायत बोदानार के उपसरपंच सुक्कुराम नेताम, वार्ड पंच देवलाल दर्रो, वार्ड पंच अर्जुन मंडावी, वार्ड पंच श्यामबती मरकाम, वार्ड पंच मनोतीन कोमरा, कपसिंह सलाम, सुरेंद्र दर्रो, दीपक दुग्गा, रामसिंह उसेंडी, जगमय दर्रो, मैनू राम सलाम ।

आज इस दौरान विधायक अनुप नाग जी के साथ अंतागढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश चंदेल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मुकेश ठक्कर, जिला कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी विश्राम गावड़े, जिला पंचायत सदस्य दिलीप बघेल, जगदेव नेगी, कलनदेव नेगी, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष भवन लाल जैन, शेख शरीफ कुरैशी, जयंत पाणिग्रही, धनश्याम यादव, आमाबेड़ा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष किशोर मरकाम, गोंडवाना सर्व समाज आमाबेड़ा अध्यक्ष संतोष टेकाम, अखिलेश श्रीवास्तव, राकेश गुप्ता, रमेश बघेल, श्रीवत सिंह ठाकुर, बिनेश सेनापति, भवन लाल नाग, रेणुराम सेठिया, राघमव सलाम, साम सिंह सर्फे, विक्रम भण्डारी, आमाबेड़ा सरपंच लोकेश बघेल, उपसरपंच विशाल नेगी, हरिराम नेगी, पूर्व सरपंच श्यामा कश्यप,  प्रकाश कुदराम, कार्तिक देहारी, संतोष नाग, गोलू नायक, तुमेष जोशी, विकास सोनी, रमाशंकर गुप्ता, नरेंद्र वैद्य, मानकुर दर्रो, राजू गावड़े, लहेंद्र वर्मा, झालुराम बेलसरिया, रेणु देहारी, सूर्यकांत यादव, अशोक सलाम, अनिल सलाम, विसाहु मंडावी, छविलाल सलाम, सुकाऊ पोटाई, इतवारु राम मंडावी, विश्वनाथ मंडावी, वीरेंद्र पटेल, रमेश टंडन समेत कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *