प्रांतीय वॉच

मनरेगा व अन्य निर्माण कार्यों में 10% कमीशन जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी लेता है: चन्ना मरकाम

Share this

बालकृष्ण मिश्रा/सुकमा : भारतीय जनता पार्टी के छिंदगढ मंडल महामंत्री चन्नाराम मरकाम ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी मनरेगा के अंतर्गत हो रहे निर्माण कार्य व अन्य विभागों के अंतर्गत हो रहे निर्माण कार्यों में 10% कमीशन लेकर कार्य को स्वीकृत करवाते हैं प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने के बाद पोटाकेबिन ,आश्रम, छात्रावासों में लाखों रुपए लेकर अधीक्षकों की नियुक्ति किए हैं मंत्री लखमा व उनके पुत्र के द्वारा सभी प्रशासनिक कार्यों में अनैतिक रूप से हस्तक्षेप किया जाता है विभागीय अधिकारियों को दबाव बनाकर निविदा प्रक्रिया को अपने अनुरूप किया जाता है व अपने मनचाहे ठेकेदार व अपने लोगों को 10% कमीशन लेकर कार्य दिया जाता है चन्ना राम ने गोरे लखमा के बयान की निंदा की है वह गोरे लखमा को हरीश कवासी का दलाल बताया है| चन्ना राम ने आगे बताया है कि कांग्रेस पार्टी सत्ता में आने के लिए जो लोक लुभावन वादे जनता से किए थे इन चुनावी वादों को जन घोषणा पत्र का नाम दिया था मैं पूछना चाहता हूं मंत्री कवासी लखमा व उनके पुत्र हरीश कवासी से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार बनने के बाद इन वादों का क्या हुआ गंगाजल की कसम खाकर कहा था पूर्ण शराबबंदी होगी अब तो मंत्री जी के द्वारा घर-घर शराब ऑनलाइन पहुंचाई जा रही है यह पूर्ण शराबबंदी है ?बेरोजगारों को 2500 बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था ,स्व सहायता समूह का कर्जा माफ , किसानों का कर्जा माफ, वृद्धा पेंशन 1000, तेंदूपत्ता का बोनस, धान का बोनस देने का वादा किया था आज छत्तीसगढ़ की जनता इनसे पूछ रही है क्या हुआ तेरा वादा? केंद्र की भाजपा सरकार माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार की देन है कि हर गरीब को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान उज्जवला योजना के अंतर्गत गैस चुल्हा हर किसान के खाते में ₹2000 और आज करोना जैसी महामारी से बचने के लिए 18 वर्ष से ऊपर सभी जनों को निशुल्क टीका लगाने का महत्वपूर्ण निर्णय माननीय प्रधानमंत्री ही कर सकते हैं क्योंकि भाजपा का मूल मंत्र है सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *