प्रांतीय वॉच

समय-सीमा बैठक: डेंगू का दस्तक: 25 हजार घरों में टेमीफाॅस बाटने आयुक्त ने दिए निर्देश

Share this
  • रिसाली निगम में आवारा मवेशी पकड़ने टीम का होगा गठन

तापस सन्याल/रिसाली : भिलाई टाउनशिप में डेंगू मरीज मिलने की पुष्टि होते ही रिसाली नगर पालिक निगम अलर्ट मोड में है। आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने 25 हजार टेमीफाॅस की शीशी तैयार करने के निर्देश दिए है। निगम के अधिकारी कर्मचारी इसे घरों में निःशुल्क देंगे।
नगर पालिक निगम के आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने टीएल बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए कि डेंगू, मलेरिया जैसे जान लेवा बीमारी अपना पाव पसारे उसके पहले ही बचाव के लिए तैयार हो जाए। रिसाली के घनी आबादी वाले क्षेत्र में एंटी लार्वा अभियान चलाते हुए फागिंग कराए। आयुक्त ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए है कि डेंगू की रोकथाम के लिए वे पहले संभावित क्षेत्र (बीएसपी रिहायशी क्षेत्र) के लिए टेमीफाॅस बाटे। टीएल बैठक में नोडल अधिकारी रमाकांत साहू, मुख्य कार्यपालन अभियंता सुशील बाबर, सहायक अभियंता बी के सिंह, राजकुमार जैन, उपअभियंता एस के सिंह भदौरिया, हिमांशु कावड़े, अखिलेश गुप्ता, डिगेश्वरी चंद्राकर, उमयंती ठाकुर, गोपाल सिन्हा, अधीक्षक देवव्रत देवांगन, राजस्व विभाग प्रभारी हरचरण सिंह अरोरा, स्वास्थ्य विभाग प्रभारी जगरनाथ कुश्वाहा, सहायक परियोजना अधिकारी सुरेश देवांगन व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

माह में 2 बार एल्डरमेन की बैठक
आयुक्त ने अभियंताओं को निर्देश दिए कि वे एल्डरमेन के साथ माह में 2 बार अवश्य बैठे। स्वीकृत विकास कार्य के बारे में विस्तार से चर्चा करे। लेआऊट व स्थल चयन की उपयोगिता से जनप्रतिनिधयों को अवगत कराए। आयुक्त ने एल्डरमेन के साथ हर महीने के पहले और तीसरे सोमवार (संभावित) को बैठक करने कहा।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *