प्रांतीय वॉच

छ. ग. में कांग्रेस सरकार के ढाई साल के विरोध में वादा खिलाफी जनता संपर्क अभियान भाजपा शक्ति केन्द्र राजापारा में

Share this
अक्कू रिजवी/कांकेर : कांकेर भारतीय जनता पार्टी कांकेर शहर मंडल के तत्वाधान में पार्टी नेतृत्व के आह्वान पर आज भाजपा शक्ति केन्द्र राजा पारा में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के पूरे होने जा रहे ढाई साल के अवसर पर जनता से उनकी वादाखिलाफी के विरोध में बूथ स्तर पर जनता से प्रत्यक्ष संपर्क कर सरकार के द्वारा चुनावी घोषणा पत्र के कितनी घोषणाओं का लाभ जनता को दिया गया की जानकारी के लेकर कांग्रेस की ढाई साल की सरकार की कमियों को बताया गया। इस कार्यक्रम अवसर पर शक्ति केन्द्र कार्यक्रम प्रभारी देवेन्द्र सिंह भाऊ, शक्ति केन्द्र संयोजक श्रीमती मीरा सलाम, बूथ के अध्यक्ष श्रधेश चौहान, बूथ पालक अजय मोटवानी, वरिष्ठ कार्यकर्ता लक्ष्मी देहारी, सरोज यादव, लक्ष्मी सिंह ठाकुर, करण नेताम सहित अन्य भाजपा के बूथ सदस्य एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही…!!!
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *