- सीसी रोड गुणवत्ता जांच, परिवारों की बेदखली को रोकने की मांग पर कलेक्टर को ज्ञापन
अक्कू रिजवी/कांकेर : कांकेर शहर की मूलभूत समस्याओं का निराकरण न होने से जनता त्रस्त आ चुकी है, जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे हैं इसी वजह से ही समस्या जस की तस बनी हुई है और जनता तकलीफ है उठा रही हैं। इन्ही समस्याओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता महावीर सिंह राठौर जी के नेतृत्व में कलेक्टर महोदय, कांकेर को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें क्रमवार समस्याओं का उल्लेख करते हुए उनका जल्द से जल्द निराकरण की मांग की गई l नगर पालिका परिषद कांकेर द्वारा बरसात के दिनों में जवाहर वार्ड क्र-05 तालाब के किनारे अनेक वर्षों से बसे परिवारों को बेदखल किए जाने हेतु नोटिस प्रदाय किया गया है। सौंदर्यीकरण एवं रोड चौड़ीकरण के नाम पर वर्षा ऋतु में बसाहट परिवारों को बेदखल किया जाना अमानवीय कृत्य है। शहर के सभी वर्गों में अपशिष्ट प्रबंधन का कोई ठोस उपाय नहीं है। कहीं पर भी कचरे को डंप किए जाने की वजह से प्रदूषण का खतरा बना हुआ है। शहर के मध्य में बने सीसी रोड की गुणवत्ता जांच का विषय है। पहली बारिश में ही सीसी रोड की स्थिति अत्यंत खराब हो गई है। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता महावीर सिंह राठौर, श्री हलधर साहू, श्री राजा देवनानी, श्री राजीव लोचन सिंह, नेता प्रतिपक्ष श्री जयंत अटभैया, पार्षद रमशीला साहू जी, जागेश्वरी साहू जी, विजयलक्ष्मी कौशिक जी, उगेश्वरी उइके जी, मीना वीके जी, शैलेन्द्र शोरी जी समेत समस्त पार्षद व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

