प्रांतीय वॉच

जनता कांग्रेस जे के पुनः सरगुजा युवा जिला अध्यक्ष बनाया गये आमिर सोहेल

Share this
जानिसार अख्तर/लखनपुर : 13 जून को जनता कॉंग्रेस छ.ग.(जे) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रेणु जोगी के आदेशानुसार युवा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप साहू द्वारा छत्तीसगढ़ के सभी ज़िला के अध्यक्षों की नियुक्ति हुई।जिसमें एक बार फिर से जोगी कॉंग्रेस ने सरगुजा जिले की कमान आमिर सोहैल  को सौंपा है।इससे पूर्व भी वे विगत चार वर्षों से संगठन के युवा जिला अध्यक्ष होने का दायित्व निभाते आ रहे थे और इसके साथ ही इतने लम्बे समय तक युवा इकाई के जिला अध्यक्ष पर बने रहने वाले वे जोगी कॉंग्रेस के एकमात्र युवा नेता हैं।जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले जोगी कॉंग्रेस ने अपनी सारी कार्यकारिणी भंग कर दी थी।मगर युवा इकाई की नयी कार्यकारिणी की घोषणा हुई तो सरगुजा के युवा इकाई के ज़िला अध्यक्ष के पद पर लगातार तीसरी बार आमिर सोहैल की नियुक्ति ने यह दिखा दिया कि वे संगठन के बेहद करीबी और विश्वासपात्र नेताओं में से एक हैं। जनता कांग्रेस जे के सरगुजा युवा जिला अध्यक्ष नियुक्त होने पर कार्यकर्ताओं सहित जिले में हर्ष व्याप्त है
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *