देश दुनिया वॉच

छत्तीसगढ़ : अब प्रत्येक शनिवार को रहेगा टोटल लॉकडाउन, रात 8 बजे तक खुलेंगी दुकानें, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

Share this

पेंड्रा। कोरोना के मामलों में कमी आने के बाद अनलॉक को लेकर नया आदेश जारी हुआ है। सभी दुकानें रात 8 बजे तक खोलने के लिए कलेक्टर नम्रता गांधी ने निर्देश जारी किया है। वहीं अब प्रत्येक शनिवार को टोटल लॉकडाउन काआदेश जारी किया है। वहीं कुछ अन्य सेवाओं में लगी पाबंदी को हटा लिया गया है। इससे ​पहले के आदेश में कई सेवाओं पर रोक लगाई थी। वहीं दुकानें को पहले सीमित अवधि तक ही खोलने का आदेश था। इसे बढ़कर अब रात 8 बजे तक किया गया है। इस संबंध में कलेक्टर नम्रता गांधी ने आदेश जारी किया है।कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट आने के बाद जिला प्रशासन ने सभी तरह की सेवाओं में छूट दी गई है। वहीं दूसरी ओर सभी को कोरोना नियमों का पालन करने की अपील जिला प्रशासन ने की है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *