प्रांतीय वॉच

43 वर्षीय महिला को घर के दरवाजे में करैत साप ने काटा, उपचार जारी

Share this
जानिसार अख्तर/लखनपुर : लखनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत नीमहा  महादेव पारा में 14 जून दिन सोमवार के तड़के सुबह लगभग 4:30 बजे घर के दरवाजे में 43 वर्षीय महिला को सांप ने काट लिया मिली जानकारी के मुताबिक चंद्रमनि पति मुंगेस्वर सिंह उम्र 43 वर्ष ग्राम नीमहा महादेव पारा निवासी सुबह 4:30 बजे उठकर घर का दरवाजा खोलकर बाहर जा रहा थी इसी दौरान दरवाजा के सामने करेत सांप ने काट लिया महिला ने साप काटने की जानकारी परिजनों को दी सूचना पाकर मितानिन वहां पहुंची और सूझबूझ का परिचय देते हुए महिला को उपचार के लिए निजी वाहन के माध्यम से लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आई जहां डॉक्टरों की निगरानी में चंद्रमनि का उपचार जारी है।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *