प्रांतीय वॉच

नपा अध्यक्ष के प्रयास से मिली नगर को डेढ़ करोड़ के विकास कार्यो की सौगात

Share this
किरीट ठक्कर/गरियाबंद। नगर पालिका गरियाबंद के अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन के प्रयास से नगर को डेढ़ करोड़ के विभिन्न विकास कार्यो की स्वीकृति मिली है। ये सभी कार्य नगर की मूलभूत सुविधाओ और जनसमस्या से संबंधित है। इन कार्या के स्वीकृत होने से नगर के विकास को दुगुनी गति मिलेगी।
विदित हो कि दो साल पहले जिन वादो और घोषणाओ के साथ नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने नगर पालिका की कमान संभाली थी, उन्हे पूरा करने वे पूरी सक्रियता के साथ जुटे गये है। नगर के विकास के सपने को साकार करने वे निरंतर विभिन्न जनहित से जुड़ी मांगो को लेकर शासन प्रशासन स्तर पर प्रयासरत रहते है। उनकी सक्रियता का ही परिणाम है कि विपक्ष में होते ही हुए राज्य सरकार ने उन पर विश्वास करते हुये करोड़ो के विकास कार्यो की स्वीकृति प्रदान की है।
इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार ने बताया कि नगर का विकास ही उनकी पहली प्राथमिकता रही है। इसके लिये वे हर संभव प्रयास करते आ रहे हैं। उन्होने कहा कि नये विकास कार्यो की स्वीकृति मिलने से नगर के विकास को दुगुनी गति मिलेगी। ये सभी विकास कार्य जनसुविधाओं से जुड़े है। इनके पूर्ण होने से के साथ ही नगर की बदलती तस्वीर भी नगर वासियो को नजर आने लगेगी। उन्होने बताया कि स्वीकृत हुए विकास कार्यों में सीसी सड़क निर्माण, नाली निर्माण, पाइप लाइन विस्तार, पेवर ब्लाक सहित मरम्मत के कार्य सम्मलित है।
नये विकास कार्यों की स्वीकृति मिलने पर नगर पालिका अध्यक्ष मेमन ने नगरवासियो की ओर से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, जिला के प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू, नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल, सांसद चुन्नीलाल साहू को धन्यवाद ज्ञापित किया है। इसके अलावा नगर पालिका के उपाध्यक्ष, सभापति एवं सभी पार्षदो ने भी हर्ष व्याप्त करते हुए राज्य शासन का आभार जताया हैं।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *