प्रकाश नाग/केशकाल : राष्ट्रीय राजमार्ग-30 में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के उद्देश्य से शनिवार एसपी सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन पर केशकाल एसडीओपी अमित पटेल व थाना प्रभारी भीमसेन यादव मार्गदर्शन पर उप निरीक्षक रामजी तारम के नेतृत्व में पुलिस की टीम के द्वारा फारेस्ट नाका के समीप चेकपोस्ट लगाकर यातयात के नियमो का उलंघन करने वालों पर चालानी करवाई की गई है। पुलिस के द्वारा लगभग 11 लाख रुपए की गतिमापक मशीन के माध्यम से तेज गति से वाहन चलाने वालों के साथ साथ अन्य प्रकार से यातायात के नियमो का उलंघन करने वाले दुपहिया व चारपहिया वाहनों को रोक कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
केशकाल थाना प्रभारी भीमसेन यादव ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-30 में कई वाहन चालकों द्वारा यातायात के नियमों को अनदेखा कर वाहन चलाया जाता है जिसके चलते आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती है। भविष्य में कभी इस प्रकार की सड़क दुर्घटनाएं न हो इस उद्देश्य से हमने वाहनों का सघन चेकिंग अभियान चलाया है। जिसके लिए हमने लगभग 11 लाख रुपए की गतिमापक (स्पीडोमीटर) मशीन लगाया है जिससे लगभग 500 मीटर दूर से आ रही चारपहिया वाहन की गति का अंदाजा लगाया जा सकता है। यदि कोई वाहन ग्रामीण क्षेत्रों में निर्धारित गति से तेज वाहन चला रहा है तो उस पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। शाम 6 बजे तक ओवर स्पीडिंग व अन्य प्रकार से यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले 30 लोगों पर 8,100 रुपए की चलानी कार्रवाई हुई है, साथ ही लोगों को यातायात के नियमो का पालन करने की समझाइश भी दी जा रही है।
Attachments area