प्रांतीय वॉच

पं. विद्याचरण शुक्ल की पुण्यतिथि पर विधायक निवास पर दी गई श्रद्धांजलि

Share this

बालकृष्ण मिश्रा/सुकमा : सुकमा जिला मुख्यालय में शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी सुकमा द्वारा झीरम घाटी में शहीद हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता पं. विद्याचरण शुक्ल की पुण्यतिथि पर विधायक निवास पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की कर उन्हें याद किया गया। इस अवसर पर उन्हें याद करते हुए भूतपूर्व जिलाध्यक्ष करण सिंह देव ने कहा कि राजनीति के भीष्म पितामह कहे जाने वाले स्व. पं. विद्याचरण शुक्ल प्रदेश के ही नहीं बल्कि पूरे देश मे कांग्रेस पार्टी के गौरव व कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के चहेते रहे हैं, शुक्ला के आदर्शों पर चलकर ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एक नई ताकत मिलती है। अपने कार्यकाल के दौरान वे हमेशा हमारे इस आदिवासी क्षेत्र का दौरा करते हुए गरीब, मजदूर व शोषित वर्ग के नजदीक पहुंच उनके दुख दर्द को महसूस करते थे।

नगरपालिका अध्यक्ष जगन्नाथ राजू साहू ने कहा कि स्वर्गीय शुक्ल जी केंद्र सरकार में लंबे समय तक मंत्री रहे हैं उन्होंने कांग्रेस के लिए अपनी प्राण न्योछावर किया है, 84 साल के होने के बावजूद लोग उन्हें विद्या भैया कहकर पुकारते थे। आज हम युवा पीढ़ी को विद्याचरण शुक्ल के बताये मार्गों पर चलकर पार्टी को मजबूत बनाना है।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष शेख सज्जार ने कहा झीरम घाटी की नक्सली हिंसा मे 8 साल पहले प्रदेश के कांग्रेस के बड़े नेता नंदकुमार पटेल, विद्याचरण शुक्ल, महेन्द्र कर्मा सहित कई बड़े नेताओं को खोए हैं। स्वर्गीय शुक्ल जी हमेशा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के लिए मार्गदर्शक रहेंगे।
इस दौरान जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह भदौरिया, जिला महामंत्री राजेश नारा,मोहन सिंह ठाकुर, गादीरास के उपसरपंच धर्मेंद्र सिंह चौहान, जिला महामंत्री शेख गुलाम मुर्तजा,जनपद सदस्य विनोद पेद्दी, ओयामी हिंगा, पार्षद श्रीमती लालम्मा पुजारी, पार्षद श्रीमती पदमा जायसवाल, पार्षद शेख गुलाम, सेवादल जिलाध्यक्ष मुकेश कश्यप, सुक्का सिंह नाग, खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रोहित पांडे, भूतपूर्व पार्षद रम्मू राठी,तरुण जायसवाल, सोनुराम नाग, एल्डरमैन सुनील राठी, दिनेश दास, नागराज कर्मा, हरि सेठिया,रिंकू दास, शेख सादिक, नीलम कश्यप, सोनाकुकनार सरपंच कोसा राम मरकाम, जयंती कौर, श्रीमती सरोज आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता रहे मौजूद।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *