प्रांतीय वॉच

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने प्रयास, केवल खाद ही नहीं प्लानिंग कर करे कार्य: दुबे

Share this
  • खाद की बेहतर क्वालिटी पर थपथपाई पीठ

तापस सन्याल/रिसाली : गोधन न्याय योजना के तहत रिसाली नगर पालिक निगम क्षेत्र में तैयार किए जा रहे वर्मी व सुपर खाद की क्वालिटी को देख संयुक्त संचालक एस. क.े दुबे ने महिलाओं की पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा कि नेवई गोठान और रूआंबांधा गोबर खरीदी केन्द्र में जगह पर्याप्त है। वे जगह की उपयोगिता करे। कार्य योजना तैयार कर महिलाए आत्मनिर्भर बने।
संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन विभाग एस. के. दुबे व नोडल अधिकारी रमाकांत साहू ने गुरूवार को गोधन न्याय योजना के तहत किए जा रहे कार्यो की समीक्षा की। वे सबसे पहले नेवई गोठान पहुंचे और वर्मी व सुपर खाद के स्टाक निरीक्षण कर खाद बनाने की विधी का अवलोकन किया। साथ ही गो काष्ठ बनाने मशीन को भी देखा। श्री दुबे ने स्टाक में रखे खाद, छेना व गो काष्ठ की बिक्री संबंधी कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके बाद रूआबांधा एसएलआरएम सेंटर पहुंचकर कुमकुम व अभिनंदन महिला स्वसहायता समूह की महिलाओं से चर्चा की। इस दौरान सहायक परियोजना अधिकारी सुरेश देवांगन, जिला समन्वय टी के कश्यप व आकाश मिश्रा समेत ललिता साहू उपस्थित थी।

वर्मी खाद अन्य जगह से बेहतर
महिला स्वसहायता समूह वर्मी खाद बिक्री करने आकर्षक पैकेट तैयार किया है। क्रमशः 2 और 30 किलो के पैकेट को किसान व डोर टू डोर विक्रय किया जा रहा है। वर्मी खाद की जांच रिपोर्ट उच्च स्तरीय प्रमाणित है। खाद की क्वालिटी को देख संयुक्त संचालक ने महिला सदस्यों की तारीफ की।

आवक बढ़ाने प्रयास
नोडल अधिकारी रमाकांत साहू ने संयुक्त संचालक को बताया कि महिला सदस्यों की आवक बढ़ाने के लिए निगम नेवई गोठान में मुर्गी पालन केन्द्र खोलने प्रयासरत है। मुर्गी पालन करने शेड का निर्माण कार्य शुरू किया जा चुका है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *