प्रांतीय वॉच

गांव में रैली निकालकर कोरोना टीकाकरण के लिये ग्राम स्वास्थ्य संग़ठन ने लोगो को किया प्रेरित

Share this
यामिनि चंद्राकर/छुरा : अंचल का ग्राम खुसरूपाली में ग्राम स्वास्थ्य संगठन का बैठक आयोजित हुई जहां ग्रामवासियों एवं मितानीन को स्वास्थ्य विभाग कि Sps राजेश्वरी साहू ने भोजन में पौष्टिक एवं प्रोटीन युक्त आहार किन किन चीजों में प्रयाप्त होती है और भोजन ग्रहण का समय सीमा के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए कहा कि आज का वर्तमान स्थिति को‌ देखते हुए सभी को तुरंत पका हुआ ताजा भोजन खाना चाहिए क्योंकि बासी खाना जो पुराने होती है वो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है अभी जिस तरह से लोगों को स्वास्थ्य संबंधित परेशानी हो रही है उसमें सबसे बड़ा कारण शुद्ध पानी नहीं पीने से है इसलिए पानी भी गर्म ही पीना चाहिए ।दामिनी साहू ने मितानिनों का पंजी का अवलोकन किया जिसके पश्चात् बैठक में कुष्ठ रोग, मलेरिया, उल्टी दस्त, निमोनिया, मानसिक तनाव, के संबंध में विस्तृत चर्चा किया गया मितानिनों को गांव में लोगों को इन सबसे बचाव के लिए आवश्यक जानकारी आमजनमानस को देने का निर्देश दिया गया
कोरोनावायरस ‌महमारी का रोकथाम पर चर्चा करके गांव में रैली निकालकर आमजनमानस को टीका लगाने हेतु प्रेरित किया गया है।
बैठक में SPS राजेश्वरी साहू,BC दामिनी साहू,मितानीन प्रशिक्षिका पुनीता देशमुख,मितानीन सुशीला कंवर, अमिता यादव,पवन बाई कंवर,बिसाहीन,हिरौदी, सविता,गिरजा, सावित्री, लता, उषा,धरमोतीन, सहित ग्राम स्वास्थ्य समिति के सदस्य एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे l
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *