यामिनि चंद्राकर/छुरा : इंटक ब्लांक अध्यक्ष पुनितराम ठाकुर के प्रयास से जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती स्मृति ठाकुर के अनुदान से छुरा विकास खण्ड के ग्राम गिधनी निवासी हेमंन्त चंद्राकर को ट्राईसाईकिल प्रदान किया गया। हेमंत चंद्राकर को चलने फिरने में दिक्कत होती थी,जिससे उन्हें दैनिक जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता था।। ट्राईसाईकिल मिलने से हेंमन्त चन्द्रकार बहुत खुशी है,साथ ही उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती स्मृति ठाकुर एवं इंटक ब्लांक अध्यक्ष पुनितराम ठाकुर का आभार प्रकट किया है।
इंटक ब्लांक अध्यक्ष ठाकुर के प्रयास से विकलांग को मिला सहारा

