देश दुनिया वॉच

IAS सौरभ कुमार रायपुर होंगे रायपुर कलेक्टर, तारण प्रकाश सिन्हा को मिली राजनांदगांव की जिम्मेदारी, इन जिलों के कलेक्टरों का भी ट्रांसफर

Share this

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने शनिवार देर रात 29 आईएएस अफसरों का तबादला आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार रायपुर कलेक्टर एस भारतीदासन का तबादला कर कांकेर कलेक्टर सौरभ कुमार को रायपुर जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं , एस भारतीदासन को विशेष सचिव मुख्यमंत्री के पद पर पदस्थ करते हुए विशेष सचिव कृषि विभाग, नोडल अधिकारी नरवा, गरवा, घुरवा, बारी और छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना और जन संपर्क विभाग के आयुक्त सह संचालक के पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं, 2012 बैच के आईएएस अफसर तारण प्रकाश सिन्हा को राजनांदगांव कलेक्टर बनाया गया है। जबकि राजनांदगांव कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग और परिवहन विभाग में सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है।

[pdf-embedder url=”https://dainikchhattisgarhwatch.com/wp-content/uploads/2021/06/Scan-5-Jun-2021.pdf” title=”Scan 5 Jun 2021″]

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *