पुलस्त शर्मा/मैनपुर : भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष राजेश साहू शुक्रवार दोपहर को तहसील मुख्यालय मैनपुर पहुचे तो स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं व क्षेत्र के किसानों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। स्थानीय लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में मंडल संगठन के कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर पार्टी की रीति नीति से कार्यकर्ताओ को अवगत कराया साथ ही कोरोना काल में भाजपा द्वारा राहत पहुंचाने किये जा रहे जनकल्याणकारी कार्यो से अवगत भी हुए। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश साहू ने कोरोना से पीड़ित रहे भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों व उनके परिवार से मुलाकात कर हाल चाल जाना। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश साहू ने कहा इस कोरोना काल में हमारे पार्टी के भी कई कार्यकर्ता इस महामारी से संक्रमित हुए और कुछ लोग कोरोना से जंग हार गए ऐसे सभी लोगों के साथ भाजपा संगठन सहयोग के साथ खड़ी है इस दुख की घड़ी में भाजपा द्वारा लोगों की हर संभव सहायता की चाहे वह जरूरतमंद लोगों को सूखा राशन वितरण का कार्य हो चाहे मास्क व सेनीटाइजर वितरण हो चाहे टीकाकरण के लिए जनता को जागरुक करने का कार्य हो सेवा ही संगठन की मूल भावनाओं को चरितार्थ करते हुए कार्य किया गया युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान शिविर लगाकर रक्तदान किए महिला मोर्चा की बहनों ने भी सेवा कार्य से पीछे नहीं रहे साथ ही जिला मुख्यालय के जिला अस्पताल में कोरोना वारियर्स के रूप में काम कर रहे स्टाफ कर्मचारियों को सम्मानित किया गया है। उन्होने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के सात साल में भारत के प्रगति और विकास के लिए महत्वपूर्ण कार्य हुआ है। मोदी जी के नेतृत्व में किसानो, गरीबो और मजदुर सहित सभी वर्ग का विकास हुआ। लाकडाउन अवधि में भी संकट के समय प्रधानमंत्री मोदी ने गरीबो की चिंता करते हुए लाखो करोड़ो रूपए का पैकेज दिये। पहली लहर में दिसम्बर तक छ माह निशुल्क राशन दिया गया वही इस साल भी दो माह गरीबो को निशुल्क राशन दिया गया। वही भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा भी सेवा ही संगठन के तहत गरीबो को मदद पहुचाई गई। हमारे गरियाबंद जिले के हर मंडल स्तर पर लोगों के सहयोग व सेवा कार्य कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया भाजपा हमेशा दुख की घड़ी में लोगों के साथ खड़ा है और आगे भी हम साथ रहेंगे। इस अवसर पर मैनपुर मंडल के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष के जन्मदिवस पर बधाई व शुभकामनाएं देते हुए मिठाई भी वितरण किया गया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष दुलार सिन्हा, युवा मोर्चा अध्यक्ष महेश कश्यप, आरटीआई के जिला संयोजक रूपेश साहू, युवा मोर्चा महामंत्री पुलस्त शर्मा, सुन्नी सोनी, महेश सिन्हा, महेंद्र सोनी, सुनील पटेल, उपेन्द्र साहू सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया मैनपुर मे कार्यकर्ताओ से मुलाकात आपदा काल की स्थिति का लिया जायजा

